फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Latest News and Update Britain Minister Jack goldsmith Resigned

International News: ब्रिटेन के मंत्री जैक गोल्डस्मिथ ने दिया इस्तीफा, पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Sat, 01 Jul 2023 03:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 03:14 AM IST
सार

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की सरकार में शामिल कॉमनवेल्थ विकास मंत्री जैक गोल्डस्मिथ ने सरकार को पर्यावरण के मुद्दे पर उदासीन बताते हुए इस्तीफा दे दिया। इससे सुनक को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
International Latest News and Update Britain Minister Jack goldsmith Resigned
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की सरकार में शामिल कॉमनवेल्थ विकास मंत्री जैक गोल्डस्मिथ ने सरकार को पर्यावरण के मुद्दे पर उदासीन बताते हुए इस्तीफा दे दिया। इससे सुनक को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, सुनक ने कहा कि हाउस ऑफ कॉमन्स की प्रिविलेज कमेटी के विरुद्ध गलत टिप्पणी के मामले में गोल्डस्मिथ से माफी मांगने को कहा गया था। समिति जांच कर रही है कि पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने पार्टीगेट कांड को लेकर संसद में झूठ बोला था या नहीं। 

विज्ञापन

ताइवान ने उसकी सीमा में चीन के 9 सैन्य विमानों को ट्रैक किया
राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास १ चीनी सैन्य विमानों व 4 नौसैनिक जहाजों को देखा है। इस गतिविधियों का जवाब देने के लिए ताइवान ने विमान, नौसेना जहाजों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को पीछे लगाया। रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, खोजे गए चीनी विमानों में से 1 ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में प्रवेश कर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए कानून के बाद कनाडा से जुड़ी
खबरों के लिंक हटाएगा गूगल ओटावा। 'सर्च इंजन' गूगल ने कहा है कि वह कनाडा में अपने प्लेटफॉर्म से देश से जुड़ी खबरों के लिंक हटाएगा। गूगल कनाडा में लागू होने वाले एक नए कानून के मद्देनजर यह कदम उठाएगा। इस कानून के कार्यान्वयन से कनाडा में डिजिटल कंपनियों के लिए उनके मंच पर साझा सभी साधी के बदले संबंधित मीडिया संगठनों को भगतान करना अनिवार्य हो जाएगा। गूगल ने कहा, वह गूगल न्यूज व गूगल डिस्कवर से कनाडा से जुड़ी सभी खबरों के लिंक हटाएगा। दोनो ही प्लेटफॉर्म लोगों को स्थानीय खबरें व अन्य ऑनलाइन सामग्री • हासिल करने की सुविधा देते हैं। कनाडाई मंत्री पाब्लो रॉड्रिग्ज ने गूगल पर कनाडा के लोगों को ठगने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

कर्मियों को बच्चे पैदा करने के लिए भुगतान करेगी चीनी कंपनी
चीन के ट्रिप डॉट कॉम कंपनी एक जुलाई से प्रत्येक बच्चे के लिए अपने कर्मियों को 50,000 युआन (6.897.69 डॉलर) का भुगतान करेगी। आबादी संकट से जूझते देश में किसी बड़ी निजी कंपनी द्वारा इस तरह की यह पहली पहल है। कंपनी 40 करोड़ यूजर्स हैं। उसने कहा, वह दुनिया भर में अपने कर्मियों के पैदा होने वाले बच्चे के लिए वह 5 वर्ष तक सालाना 10,000 युआन की अभिभावक नकद सब्सिडी भी देगी। कार्यक्रम की लागत लगभग 1 अरब युआन होगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed