{"_id":"5eb5e0898ebc3e905528ddf4","slug":"ins-jalashwa-will-charge-40-dollar-to-bring-indians-from-maldives-amid-covid19-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन समुद्र सेतु: आईएनएस जलाश्व मालदीव से भारतीयों को लाने के लिए वसूलेगा 40 डॉलर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑपरेशन समुद्र सेतु: आईएनएस जलाश्व मालदीव से भारतीयों को लाने के लिए वसूलेगा 40 डॉलर
Sat, 09 May 2020 04:13 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 May 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
आईएनएस जलाश्व
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी के कारण मालदीव में फंसे भारतीयों को लाने के लिए नौसेना का युद्धपोत आईएनएस जलाश्व पूरी तरह तैयार है। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत 750 भारतीयों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार को मालदीव से कोच्चि के लिए जलाश्व रवाना हो गया। भारतीय राजनयिक संजय सुधीर ने कहा कि मालदीव से करीब 2,000 भारतीयों को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा है कि वेलाना एयरपोर्ट पर यात्रियों की जरूरी जांच की जा रही है। उसके बाद यात्रियों को माले बंदरगाह पर नौसेना के पोत में बिठाया जाएगा। आव्रजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस यात्रा के लिए लोगों से प्रति यात्री 600 मालदीवी रुफिया या 40 अमेरिकी डॉलर लिया जाएगा। इसके अलावा लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा गया है। भारतीय नौसेना द्वारा किसी देश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का यह पहला प्रयास है और मालदीव पहला देश है।
विज्ञापन