{"_id":"602c7da7f58659168c51e5b0","slug":"inmate-released-after-68-years-he-was-jailed-at-the-age-of-15-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: 68 साल के बाद रिहा हुआ कैदी, 15 साल की उम्र में हुई थी जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: 68 साल के बाद रिहा हुआ कैदी, 15 साल की उम्र में हुई थी जेल
Wed, 17 Feb 2021 08:15 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में 15 साल की उम्र से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे शख्स को 11 फरवरी को जेल से रिहा कर दिया गया। इस कैदी का नाम जोसेफ लिगॉन है, जिसने ने 1953 में दो लोगों की हत्या कर दी थी। इस जुर्म में उसे आजीवन कैद हुई थी।
विज्ञापन
जेल में लगभग सात दशक लंबा समय बिताने के बाद उसका जीवन आसान नहीं होगा, उसको लंबी-लंबी इमारतें देख आश्चर्य हो रहा था। 15 साल की उम्र में जेल जाने वाला बच्चा आज 83 साल का बूढ़ा है।
विज्ञापन
जब लिगॉन 15 साल का था, तो उसने नशे में धुत ग्रुप के कुछ लोगों के साथ फिलाडेल्फिया में लूटपाट की थी और तब उसे दो लोगों की हत्या करने का दोषी पाया गया था। उसने अपनी जिंदगी के 68 साल सलाखों के पीछे बिता दिए।
विज्ञापन
हालांकि अब उसके लिए दुनिया काफी बदल गई है। लिगॉन के साथ 68 साल पहले जो लोग थे, अधिकांश लोग उनमें से अब नहीं हैं। जब वह जेल से निकला तो अपने परिवार के बारे पूछने लगा जिनमें ज्यादातर लोग इस दुनिया में नहीं थे।
उसके वकील उसे जेल से छुड़ाने में कामयाब रहे। उसके वकील ने कोर्ट के सामने ये सिद्ध किया कि उसकी आजीवन कारावास की सजा असंवैधानिक थी। लिगॉन की रिहाई की प्रक्रिया काफी लंबी थी। लेकिन अब वह खुले आसमान में सांस ले रहा है।