फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Initiative against plastic in Indonesia Anyone can buy ticket with plastic bottles

प्लास्टिक के खिलाफ इंडोनेशिया में अभियान, तीन बोतल देकर खरीद सकते हैं बस टिकट 

Sun, 11 Aug 2019 10:14 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 10:14 AM IST
सार

  • इंडोनेशिया के सुरबाया शहर में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ शुरू की गई एक अनोखी पहल 
  • बस टर्मिनल पर प्लास्टिक की बोतलों और डिस्पोजेबल लेकर लाइन में खड़े रहते हैं लोग
  • प्लास्टिक के कचरे के बदले लोग खरीदते हैं बस टिकट, पैसे के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित 

विज्ञापन
Initiative against plastic in Indonesia Anyone can buy ticket with plastic bottles
प्लास्टिक को खत्म करने के लिए अभियान - फोटो : social media

विस्तार

इस वक्त पूरी दुनिया प्लास्टिक प्रदूषण से परेशान है। जो ना केवल प्रकृति की खूबसूरती को खत्म कर रहा है बल्कि कई जीवों की जान भी ले रहा है। अब इंडोनेशिया के शहर सुरबाया में इस प्रदूषण को खत्म करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है। यहां एक व्यस्त बस टर्मिनल पर दर्जनों लोग प्लास्टिक की बोतलों और डिस्पोजेबल कप लेकर लाइन में खड़े रहते हैं।

विज्ञापन


इस प्लास्टिक के कचरे को देकर ये लोग बस की टिकट खरीदते हैं। ऐसा इंडोनेशिया में प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए हो रहा है। साथ ही प्लास्टिक के कचरे को समुद्र में जाने से रोकने के लिए भी काम किया जा रहा है। बता दें इंडोनेशिया समुद्र को प्रदूषित करने के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता है। अब इंडोनेशिया ने इस समस्या को खत्म करने के लिए तय किया है कि वह साल 2025 तक समुद्र में फेंके जाने वाले अपने प्लास्टिक कचरे को करीब 70 फीसदी तक कम कर लेगा।

विज्ञापन

क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इंडोनेशिया में प्लास्टिक वेस्ट की रीसाइक्लिंग करना, लोगों में जागरूकता बढ़ाना और प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये पहल अब काम कर रही है। हर हफ्ते मुफ्त यात्रा के लिए करीब 16 हजार यात्री प्लास्टिक का कचरा देकर बस की टिकट खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी?

अधिकारियों का कहना है कि बस की एक घंटे तक सवारी करने के लिए तीन बड़ी बोतलें, पांच मध्यम बोतलें या दस प्लास्टिक कप दिए जा सकते हैं। लेकिन ये सब साफ होना चाहिए और टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। इस एक घंटे की बस यात्रा में असीमित बस स्टॉप भी आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed