फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inflation in US is rising every day, Consumers are paying more than ever before for essential things every few days

महंगाई का दौर: कीमतें जहां पहुंच गईं, वहां से वापस गिरेंगी इसकी संभावना नहीं

Wed, 20 Apr 2022 03:42 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Apr 2022 03:42 PM IST
सार

वेबसाइट एक्सियोस.कॉम ने एक विश्लेषण में कहा है कि मुद्रास्फीति दर किसी न किसी सीमा पर जाकर स्थिर जरूर हो जाएगी। लेकिन उसके बाद चीजें या सेवाएं पहले की तरह सस्ती हो पाएंगी, ये संभावना कमजोर है। कोरोना महामारी के पहले तक अमेरिका में मुद्रास्फीति दर नियंत्रण में थी...

विज्ञापन
Inflation in US is rising every day, Consumers are paying more than ever before for essential things every few days
महंगाई बढ़ने की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में महंगाई हर रोज बढ़ रही है। जरूरी चीजों के लिए हर कुछ दिन पर उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया है कि कीमतें जिस हद तक बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए ये मुमकिन नहीं लगता कि फिर कभी दाम घटकर उस सीमा के अंदर आएंगे, जिन पर वस्तुओं को खरीदने की लोगों को आदत रही है। महंगाई की शुरुआत कोरोना महामारी के आने के साथ ही हो गई थी। अब यह कमरतोड़ रूप ले चुकी है।

विज्ञापन


वेबसाइट एक्सियोस.कॉम ने एक विश्लेषण में कहा है कि मुद्रास्फीति दर किसी न किसी सीमा पर जाकर स्थिर जरूर हो जाएगी। लेकिन उसके बाद चीजें या सेवाएं पहले की तरह सस्ती हो पाएंगी, ये संभावना कमजोर है। कोरोना महामारी के पहले तक अमेरिका में मुद्रास्फीति दर नियंत्रण में थी। अमेरिका के सेंट्रल बैंक- फेडरल रिजर्व सालाना दो फीसदी की दर पर मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखने की नीति पर चल रहा था। कई वर्षों से वह अपने इस लक्ष्य में सफल था।

विज्ञापन

महंगाई बढ़ने से बड़ी कंपनियां खुश

लेकिन महामारी आने के बाद से हालात उसके काबू में नहीं रहे हैं। सप्लाई चेन में आई रुकावटों, और श्रमिकों की कमी की वजह से महंगाई में बढ़ोतरी शुरू हुई। तब से प्राकृतिक गैस, खाद्य पदार्थ और आम उपभोग की वस्तुएं लगातार महंगी होती गई हैं। दाम बढ़ने का ये सिलसिला कहां रुकेगा, ये अभी किसी को समझ नहीं आ रहा है। इस बीच जो एक सेक्टर खुश है, वह बड़ी कंपनियां हैं। महंगाई बढ़ने के कारण उनका मुनाफा बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब अमेजन ने ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए सरचार्ज (अधिभार) लगाने का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि जब मौजूदा संकट दूर होगा, तब ये सरचार्ज वापस ले लिया जाएगा। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आम तौर पर जो कीमतें एक बार चढ़ जाती हैं, वे फिर कभी अपने पुराने स्तर पर नहीं लौटतीं। इसका मतलब यह है कि उपभोक्ताओं पर अभी जो भार पड़ा है, संभव है कि अब इसे उन्हें हमेशा उठाना पड़े।

महंगाई से निजात मिलने की संभावना नहीं

विश्लेषक होप किंग और नाथन बोमेय ने वेबसाइट एक्सियोस पर एक टिप्पणी में लिखा है कि निकट भविष्य में महंगाई से लगी चोट से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सबसे तेजी से दाम खाद्य पदार्थों के बढ़ रहे हैं। पिछले महीने उपभोक्ताओं को राशन खर्च पर जितना बिल चुकाना पड़ा था, उससे अधिक रकम इस महीने उन्हें खर्च करनी पड़ रही है।

अमेरिकी वित्त कंपनी एमएससीआई के रिसर्च अधिकारी थॉमस वेरब्रकेन ने कहा है- ‘बाजार में आम तौर पर उम्मीद यही है कि मुद्रास्फीति दर आने वाले वर्षों में गिर कर फेडरल रिजर्व की तय सीमा के अंदर आ जाएगी। लेकिन यह उम्मीद पूरी होने की संभावना नहीं है कि कीमतें वापस वहां पहुंच जाएंगी, जहां वे कोविड-19 महामारी के पहले थीं।’



फेडरल रिजर्व महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की नीति घोषित कर चुका है। लेकिन उसका दुनिया के दूसरे हिस्सों में खराब असर हुआ है। खासकर विकासशील देशों के बाजार से निवेशक पैसा निकाल कर अमेरिका में निवेश कर रहे हैँ। इससे उन देशों में शेयर बाजार गिर रहे हैं और वहां की मुद्रा सस्ती हो रही है। नतीजतन, वहां महंगाई और बढ़ने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed