{"_id":"5ea782e28ebc3e90644a3ffd","slug":"inflammatory-syndrome-is-growing-up-with-corona-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: इंग्लैंड में कोरोना संग बढ़ रहा इंफ्लेमेट्री सिंड्रोम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: इंग्लैंड में कोरोना संग बढ़ रहा इंफ्लेमेट्री सिंड्रोम
Tue, 28 Apr 2020 06:44 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
stomach pain
कोरोना की वजह से ब्रिटेन के बच्चों में इंफ्लेमेट्री सिंड्रोम बढ़ रहा है, जिसका परिणाम मल्टीपल ऑर्गन फेल के रूप में सामने आ सकता है। डॉक्टरों के अनुसार तीन हफ्ते में ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं। इस पर ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने डॉक्टरों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सोसाइटी ने आईसीयू में इन बच्चों को चिकित्सा मुहैया करवाने की तैयारी रखने को कहा है। अलर्ट को लेकर बाल रोग गहन चिकित्सा सोसाइटी ने अपने सदस्यों को बताया कि कोविड-19 के साथ बच्चों में इंफ्लेमेट्री सिंड्रम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न अंगों में सूजन आ जाती है, संक्रमण अधिक होने पर अंग काम करना बंद भी कर सकते हैं। कोरोना की चपेट में आ चुके बच्चों में यह जटिल स्थितियां पैदा हो रही हैं। हालांकि इसके प्रसार का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आशंका है कि अगर मामले बढ़े तो बच्चों को सीधे आईसीयू में रखना होगा, जो पहले ही कोविड-19 मरीजों की संख्या से भरे हुए हैं।
विज्ञापन
ये जटिलताएं आ रहीं बच्चों में
-
टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम : यह वायरस या बैक्टिरिया की वजह से होता है। इसमें बुखार, त्वचा पर रैश और बीपी घटने जैसी स्थितियां बन रही हैं।
-
एटिपिकल कावासाकी रोग : इसमें रक्त नलिकाओं में सूजन आ जाती हैं। वे फूलने लगती हैं।
-
पेट दर्द : दर्द के अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो रही हैं। घातक इसलिए है क्योंकि इसकी वजह से उनकी हृदय में सूजन आ रही है।