{"_id":"60d5c3e982b46a5c924bcd6e","slug":"indoor-mask-mandatory-in-israel-corona-infection-increased-then-forced-to-take-this-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल में इनडोर मास्क अनिवार्य: फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण तो मजबूर होकर उठाना पड़ा यह कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल में इनडोर मास्क अनिवार्य: फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण तो मजबूर होकर उठाना पड़ा यह कदम
Fri, 25 Jun 2021 05:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:24 PM IST
सार
कोरोना बड़ा सिरदर्द बन गया है। यह रुक-रुककर पलटवार कर रहा है। नए नए स्ट्रेन और वैक्सीन के बाद भी संक्रमण का खतरा चिंता बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
mask
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर मास्क अनिवार्य कर दिया है। इस बार तो इनडोर में भी इसे अनिवार्य किया गया है। इस्राइल में कई माह बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के 169 नए मामले मिले थे। इसके बाद सरकार ने इनडोर में भी मास्क अनिवार्य किया।
विज्ञापन
बच्चों के साथ हवाई सफर न करें
इस्राइल सरकार ने देशवासियों से कहा है कि वे अनावश्यक विदेश यात्राएं नहीं करें और बच्चों के साथ हवाई सफर न करें। जिन बच्चों को टीके नहीं लगे हैं, उन्हें तो सफर पर कतई न ले जाएं। कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों से तुरंत जांच कराने की भी अपील की है। भले कोरोना रोधी टीका लगवा चुके हों तो भी जांच कराएं। विदेश यात्रा से लौटते ही बच्चों को स्कूल न भेजें। इस्राइल में बुधवार को कोरोना के 138 नए मामले सामने आए थे। गुरुवार को लगातार चौथे दिन 100 से अधिक नए मरीज मिलने से सरकार चिंतित हो गई है।
विज्ञापन
इस शहर मे सबसे ज्यादा केस
इस्राइल के बिन्यामिना शहर में सबसे ज्यादा 122 सक्रिय केस हैं। इसे रेड जोन घोषित किया गया है, जबकि मोदीनि दूसरे नंबर पर है। यहां 71 सक्रिय मामले पाए गए हैं। तेल अवीव और केफर सबा में 36, यरुशलम में 33, कोचव यार में 31 केस पाए गए हैं। पूरे देश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 26 की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
अब तक 80 फीसदी को लगे टीके
इस्राइल में अब तक 80 फीसदी आबादी को टीके लगाए जा चुके हैं। इसके बाद भी संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है इसे लेकर इस्राइल सरकार खुद कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
मास्क से छूट देने वाला पहला देश बना था
इस्राइल ने पिछले हफ्ते ही आउटडोर और इनडोर मास्क से छूट देने वाला पहला देश होने का दावा किया था। इसके एक हफ्ते बाद ही इस्राइल में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से वृद्धि देखने को मिल रही है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन ले चुके लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब एक बार फिर इस्राइल मास्क को बचाव का अहम साधन मानने पर मजबूर हुआ है।