फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia school building collapse Rescuers run oxygen to survivors that buried dozens

Indonesia: स्कूल इमारत ढहने से मलबे में दबे दर्जनों बच्चे, एक की मौत; 12 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी

Tue, 30 Sep 2025 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Sep 2025 08:53 AM IST
सार

बचावकर्मियों ने मलबे में कई शव देखने का दावा किया है, जिससे आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल बचावकर्मी जीवित लोगों को जल्द से जल्द मलबे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indonesia school building collapse Rescuers run oxygen to survivors that buried dozens
स्कूल इमारत के मलबे में अभी भी कई बच्चे दबे हुए हैं - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज/@shintaeffendi

विस्तार

इंडोनेशिया में एक स्कूल इमारत के ढहने से दर्जनों बच्चे मलबे में फंस गए हैं। एक बच्चे की हादसे में मौत हो गई है। हादसे को 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक राहत और बचाव कार्य पूरा नहीं हो सका है। मलबे में फंसे छात्रों को बचावकर्मियों द्वारा पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलबे में अभी भी 65 लोगों के दबे होने की आशंका है। 
विज्ञापन


मलबे में कई शव देखे गए
घटना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर के अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में हुई। कई घंटों के बचाव कार्य के बाद मलबे से आठ छात्रों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचावकर्मियों ने मलबे में कई शव देखने का दावा किया है, जिससे आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल बचावकर्मी जीवित लोगों को जल्द से जल्द मलबे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों के परिजन मौके पर मौजूद हैं और अपने बच्चों की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई परिजन रोते-बिलखते देखे गए। 
विज्ञापन


लापता 65 छात्रों में से अधिकतर सातवीं से 11वीं कक्षा के छात्र हैं, जिनकी उम्र 12 साल से लेकर 17 साल के बीच है। खोज और बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि कंक्रीट के भारी स्लैब और अन्य मलबे के चलते बचाव कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य के लिए भारी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है क्योंकि भारी उपकरणों से ढहा हुआ मलबा और ढह सकता है। यही वजह है कि बचाव कार्य में देरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  US: 'शहबाज शरीफ और असीम मुनीर हमेशा हमारे साथ रहे', गाजा प्लान पर पाकिस्तान का समर्थन मिलने पर बोले ट्रंप

पुलिस ने बताया- इमारत के अवैध विस्तार से हुआ हादसा
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छात्र एक इमारत में दोपहर की प्रार्थना कर रहे थे, उसी दौरान इमारत गिर गई। उन्होंने बताया कि स्कूल इमारत का अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और 99 अन्य छात्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अधिकारी इमारत के ढहने के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पुराना प्रार्थना कक्ष दो मंजिला था, लेकिन बिना अनुमति के दो और मंजिलें बनाई जा रही थीं। पुरानी इमारत की नींव कंक्रीट की दो मंजिलों का वजन नहीं संभाल पाई और ढह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed