फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo US will work with construction of drone aircraft

ड्रोन विमानों के निर्माण पर साथ काम करेंगे भारत-अमेरिका, पेंटागन ने दी जानकारी

Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Indo US will work with construction of drone aircraft
फाइल फोटो
भारत और अमेरिका ने विमान रखरखाव के अलावा छोटे मानवरहित विमान और हल्के एवं छोटे आयुध बनाने की प्रौद्योगिकी संबंधी परियोजना को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए चिह्नित किया है। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अमेरिका का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों ने हाल में यहां रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार पहल (डीटीटीआई) वार्ता की थी। भारत-अमेरिका डीटीटीआई बैठक में दोनों देशों में उद्योगों को मिलकर काम करने और अगली पीढ़ी की तकनीक विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन


‘एक्वीजीशन एंड सस्टेनमेंट’ के लिए अमेरिका की सहायक रक्षा मंत्री एलेन लॉर्ड ने शुक्रवार को पेंटागन में मीडिया से कहा, ‘‘हम जिस एक परियोजना पर विचार कर रहे हैं, वह छोटे मानवरहित विमान को लेकर है।’’  लार्ड ने रक्षा उत्पादन सचिव अजय कुमार के साथ बैठक की सह अध्यक्षता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन को लेकर मुख्य रूप से वार्ता अमेरिकी वायुसेना अनुसंधान प्रयोगशाला और भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के बीच हो रही है। दोनों पक्ष अप्रैल में तकनीकी योजना संबंधी दस्तावेज तैयार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम सितंबर में इस पर हस्ताक्षर की योजना बना रहे हैं। इस सह विकास में भारतीय उद्योग को शामिल किए जाने की संभावना है।" 


लार्ड ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि अमेरिकी और भारतीय तकनीक को साथ लेकर उन्हें युद्ध में लड़ने की क्षमता के तौर पर विकसित किया जाए जिसका प्रयोग भारत और अमेरिका दोनों कर सकें। इससे अमेरिका और भारत दोनों को लाभ होगा।’’ 

इसकी अगली बैठक सितंबर में भारत में होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed