फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo Pacific Strategy has made US and region more secure more prosperous says white house india relation count

USA: हिंद प्रशांत महासागर रणनीति की वजह से क्षेत्र में शांति-समृद्धि आयी, अमेरिका ने माना भारत की भूमिका अहम

Sat, 10 Feb 2024 11:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 10 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

मीडिया से बातचीत के दौरान एड्रिएन वाटसन ने कहा कि 'अमेरिका, हिंद-प्रशांत महासागर इलाके में पहले कभी भी इतना मजबूत नहीं रहा है। बीते दो साल में हमने हिंद प्रशांत महासागर इलाके को मुक्त, कनेक्टिड, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर रखने में ऐतिहासिक प्रगति की है।' 

विज्ञापन
Indo Pacific Strategy has made US and region more secure more prosperous says white house india relation count
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : facebook/joebiden

विस्तार

अमेरिका ने कहा है कि हिंद प्रशांत महासागर रणनीति की वजह से अमेरिका और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र ज्यादा सुरक्षित, समृद्ध हुआ है। अमेरिका ने ये भी कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध भी अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की हिंद-प्रशांत महासागर रणनीति को लागू हुए दो साल पूरे हो गए हैं। रणनीति लागू होने की दूसरी वर्षगांठ पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने मीडिया से बात की। 
विज्ञापन


'भारत के साथ अभूतपूर्व तरीके से संबंधों को विस्तार दिया गया'
मीडिया से बातचीत के दौरान एड्रिएन वाटसन ने कहा कि 'अमेरिका, हिंद-प्रशांत महासागर इलाके में पहले कभी भी इतना मजबूत नहीं रहा है। बीते दो साल में हमने हिंद प्रशांत महासागर इलाके को मुक्त, कनेक्टिड, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर रखने में ऐतिहासिक प्रगति की है। राष्ट्रपति बाइडन के नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद।' वाटसन ने कहा 'हमने जापान, कोरिया गणतंत्र, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, थाईलैंड के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है। साथ ही हमने वियतनाम और इंडोनेशिया के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों में भी सुधार किया है। आसियान देशों के साथ भी साझेदारी को मजबूत किया जा रहा है। भारत के साथ अभूतपूर्व तरीके से संबंधों को विस्तार दिया जा रहा है। प्रशांत महासागर के देशों के साथ दो ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।'   
विज्ञापन


साथ ही क्वाड के तहत ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान के साथ भी हिंद प्रशांत महासागर की सुरक्षा  को पुख्ता  किया गया है। ए़ड्रिएन वाटसन ने कहा हम AUKUS की मदद से यूरोप और हिंद प्रशांत क्षेत्र के बीच संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अमेरिका की हिंद प्रशांत महासागर रणनीति
अपनी हिंद प्रशांत महासागर रणनीति के तहत अमेरिका हिंद प्रशांत महासागर इलाके के विभिन्न देशों के तहत सुरक्षा सहयोग बढ़ा रहा है। विभिन्न देशों को सैन्य तौर पर मजबूत किया जा रहा है। साथ ही क्वाड के तहत अमेरिका ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी भी बनायी है। इस पूरी कवायद को चीन को काउंटर करने और हिंद प्रशांत महासागर को मुक्त और समृद्ध रखने के तौर पर देखा जा रहा है। क्वाड के बाद अब अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ भी एक सैन्य गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसी तरह का एक गठबंधन अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed