फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo-France engaged in resolving crisis arising out of Ukraine war, French envoy Lenain tells

Ukraine war: भारत-फ्रांस यूक्रेन जंग से उत्पन्न संकट दूर करने में जुटे, पुतिन को कूटनीति की राह पर लाए

Sat, 01 Oct 2022 03:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 01 Oct 2022 03:16 PM IST
सार

दिल्ली में पदस्थ फ्रांस के राजदूत ने कहा कि हमें लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन साम्राज्यवाद की ओर लौटना चाहते हैं। इसे हम यूरोप और दुनिया में कहीं भी रोकना चाहते हैं। लेनैन ने कहा कि भारत व फ्रांस एक-दूसरे के साथ खड़े हों और अंतरराष्ट्रीय नियमों की रक्षा करें। 

विज्ञापन
Indo-France engaged in resolving crisis arising out of Ukraine war, French envoy Lenain tells
French envoy Emmanuel Lenain with PM MODI - फोटो : ANI file photo

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने आज बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत व फ्रांस इस जंग के कारण विश्व में उत्पन्न खाद्यान्न और ईंधन संकट को दूर करने के तरीके खोज रहे हैं। 

विज्ञापन


लेनैन ने कहा कि पिछले कुछ माहों में इस मामले में बड़ी प्रगति यह हुई कि हम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कूटनीति के रास्ते पर लाए हैं। लेकिन रूस ने यूक्रेन पर खुला आक्रमण किया है, यह बिना किसी उकसावे के बरती गई आक्रामकता है। 
विज्ञापन


साम्राज्यवाद की ओर लौट रहे पुतिन
दिल्ली में पदस्थ फ्रांस के राजदूत ने कहा कि हमें लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन साम्राज्यवाद की ओर लौटना चाहते हैं। इसे हम यूरोप और दुनिया में कहीं भी रोकना चाहते हैं। लेनैन ने कहा कि भारत व फ्रांस एक-दूसरे के साथ खड़े हों और अंतरराष्ट्रीय नियमों की रक्षा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, फरवरी माह से रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसे सात माह से ज्यादा हो चुके हैं। रूस ने पड़ोसी देश यूक्रेन के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है और उन्हें अपने देश में मिलाने के लिए जनमत संग्रह कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed