फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians illegally entered in usa last year 97 thousand says america border protection agency

USA: एक साल में करीब 97 हजार भारतीय अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे, यूएस की सीमा सुरक्षा एजेंसी का दावा

Fri, 03 Nov 2023 12:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

अमेरिका के सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने बड़ी तादाद में लोगों के अवैध रूप से अमेरिका आने पर चिंता जाहिर की। लैंकफोर्ड ने कहा कि लोग कई फ्लाइट्स बदलकर मैक्सिको पहुंचते हैं और फिर वहां के गिरोह उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराते हैं। 

विज्ञापन
Indians illegally entered in usa last year 97 thousand says america border protection agency
अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ रही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कस्टम और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच  96,917 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होते पकड़े गए भारतीयों की संख्या पिछले साल बढ़कर पांच गुना हो गई है। साल 2019-20 में 19,883 भारतीय अवैध रूप से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए। 
विज्ञापन


हर साल बढ़ रहा आंकड़ा
वहीं साल 2020-21 में ये आंकड़ा 30,662 और 2021-22 में 63,927 रहा। अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 96,917 हो गया है। बीते साल पकड़े गए कुल लोगों में से 30,010 कनाडा सीमा पर और 41,770 मैक्सिको बॉर्डर से पकड़े गए हैं। पकड़े भारतीयों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें नाबालिग के साथ, परिवार के सदस्य, एकल व्यस्क और बच्चों के साथ जैसी श्रेणियां शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा संख्या एकल व्यस्कों की है। 
विज्ञापन


अमेरिकी सीनेटर ने जताई चिंता
अमेरिका के सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने बड़ी तादाद में लोगों के अवैध रूप से अमेरिका आने पर चिंता जाहिर की। लैंकफोर्ड ने कहा कि लोग कई फ्लाइट्स बदलकर मैक्सिको पहुंचते हैं और फिर वहां के गिरोह उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराते हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से लोग अवैध तरीके से अमेरिका आकर हमारे सिस्टम का शोषण कर रहे हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए नीति बनानी बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed