फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian woman who went missing from cruise ship sailing out of Singapore is dead

Singapore: सिंगापुर से रवाना हुए क्रूज से लापता भारतीय महिला की मौत, बेटे ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Wed, 02 Aug 2023 05:53 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 05:53 PM IST
सार

मलयेशिया के उत्तरी द्वीपीय राज्य पेनांग से सिंगापुर जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक जहाज से गिरकर लापता हुई भारतीय महिला की मौत हो गई, इसकी जानकारी उनके बेटे ने इंस्टाग्राम पर दी।

विज्ञापन
Indian woman who went missing from cruise ship sailing out of Singapore is dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मलयेशिया के उत्तरी द्वीपीय राज्य पेनांग से सिंगापुर जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक जहाज से गिरकर लापता हुई भारतीय महिला की मौत हो गई, इसकी जानकारी उनके बेटे ने इंस्टाग्राम पर दी। महिला के बेटे विवेक साहनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि दुर्भाग्य से हमें पता चला है कि मेरी मां का निधन हो गया है। आप लोगों से अनुरोध है कि हमें अकेला छोड़ दें, हम उनके निधन पर शोक मना रहे हैं।

विज्ञापन


आगे उन्होंने लिखा कि हमारी मदद करने के लिए विदेश मंत्रालय, मंत्री एस जयशंकर और यहां भारतीय उच्चायोग का धन्यवाद। विवेक ने कहा कि विडंबना यह है कि इस दिन उनका जन्मदिन भी है।
विज्ञापन


मलयेशिया-सिंगापुर घुमने गए इंदौर की एक 64 वर्षीय महिला अचानक क्रूज से लापता हो गई थी। उनके क्रूज से समुद्र में गिरने की आशंका जताई थी। महिला के बेटे ने ट्वीट कर पीएमओ से मदद मांगी थी। बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है। सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्रालय से इस घटना को अवगत कराकर पीडि़त परिवार को मदद करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में रहने वाली महिला रीता साहनी अपने पति जाकेश साहनी पेगांग से सिंगापुर समुद्र के रास्ते स्पेक्ट्रम आफ द सीज नामक क्रूज से लौट रहे थे। जाकेश ने क्रूज पर ही अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद वे रुम में सोने चले गए, लेकिन जाकेश जब सोकर उठे तो उन्हें पत्नी नजर नहीं आई। उन्होंने पत्नी को क्रूज पर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। क्रूज स्टॉफ ने भी रीता को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच यह भी पता चला कि रात को क्रूज से समुद्र में कुछ गिरा था, लेकिन किसी ने रीता के गिरने की पुष्टि नहीं की, न ही फुटेज दिखाए गए।


बेटे ने ट्वीट कर मांगी थी मदद
रीता के बेटे अपूर्व आस्ट्रेलिया में रहते है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि माता-पिता छुट्टियां बिताने क्रूज पर गए थे। क्रूज स्टॉफ कुछ गिरने की बात कह रहा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं बता रहा है। मां को तैरना नहीं आता था। वहीं जाकेश साहनी ने कुछ समय पहले ही राजशाही होटल बेचा है। उनके दो बेटे है। एक आस्ट्रेलिया और दूसरा मुबंई में रहता है। वे अक्सर अपने बेटे के साथ मुबंई में रहते है और वहां से सिंगापुर घुमने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed