फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian twin talents created a buzz in 19th World Twins Festival in China, Bhopal's Twins Club

चीन: 19वें वर्ल्ड ट्विंस फेस्टिवल में भारतीय जुड़वां प्रतिभाओं ने मचाई धूम, भोपाल के ट्विंस क्लब ने बढ़ाया मान

Tue, 06 May 2025 03:23 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोजियांग/युन्नान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोजियांग/युन्नान Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 06 May 2025 03:23 PM IST
सार

भारत की संस्कृति, रंग और रचनात्मकता का अद्भुत संगम चीन के युन्नान प्रांत में देखने को मिला, जब भोपाल के प्रतिष्ठित ट्विंस क्लब भोपाल ने 19वें इंटरनेशनल ट्विंस फेस्टिवल-2025,चीन में हिस्सा लेकर भारत का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
Indian twin talents created a buzz in 19th World Twins Festival in China, Bhopal's Twins Club
19वें इंटरनेशनल ट्विंस फेस्टिवल-2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की संस्कृति, रंग और रचनात्मकता का अद्भुत संगम चीन के युन्नान प्रांत में देखने को मिला, जब भोपाल के ट्विंस क्लब ने 19वें इंटरनेशनल ट्विंस फेस्टिवल-2025 में हिस्सा लेकर भारत का परचम लहराया। 30 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित इस वैश्विक समारोह में क्लब के 10 जुड़वां प्रतिभागियों ने न केवल अपने अद्वितीय प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि भारतीयता की छाप भी पूरे आयोजन पर छोड़ दी।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिभागियों की शानदार भागीदारी इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत की ओर से शामिल हुए प्रतिभागी थे –
 अभिषेक-अनुज खरे,
 ओनी-ओनस मल्होत्रा,
 ऋद्धि-सिद्धि सातपुते,
मंजरी-मयूरी अरोरा,
नित्य-निश्चय खडोदे।

ट्विंस बिकम द ब्रिज एक्रॉस कलचर – संस्कृति सेतु बने जुड़वां

इस वर्ष के फेस्टिवल की थीम 'ट्विंस बिकम द ब्रिज एक्रॉस कलचर' पर आधारित थी। कार्यक्रम में अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया, नाइजीरिया, घाना, युगांडा, नेपाल, श्रीलंका सहित 20 देशों के 200 से अधिक विदेशी जुड़वां प्रतिभागी और चीन के 500 ट्विंस शामिल हुए।

विज्ञापन

Virat Kohli: राहुल वैद्य का विवादास्पद बयान, बोले- 'विराट कोहली तो हैं ही, उनको फैंस तो और भी बड़े..'

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian twin talents created a buzz in 19th World Twins Festival in China, Bhopal's Twins Club
19वें वर्ल्ड ट्विंस फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति की शोभा बनी भारतीय टोली

ग्रैंड ट्विन्स परेड में भारतीय जुड़वां प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। अभिषेक-अनुज ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाएं प्रदर्शित कीं। ऋद्धि-सिद्धि ने नौवारी साड़ी और पगड़ी पहन मराठी संस्कृति को सजीव किया। मंजरी-मयूरी ने राजस्थानी घूमर वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहीं। ओनी-ओनस ने अन्य देशों से आए ट्विंस के साथ भारत के ट्विंस क्लब और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर संवाद किया। सबसे कम उम्र के प्रतिभागी नित्य-निश्चय ने भी चीन के स्थानीय ट्विंस से भारत की संस्कृति पर चर्चा की और क्लब की जानकारी दी।


प्रतियोगिता में इन भारतीयों ने नाम रोशन किया
इंटरनेशनल ट्विन्स डांस कॉम्पिटिशन में भारतीय प्रतिभागियों ने अवॉर्ड्स पर कब्जा जमाया। मंजरी-मयूरी को “बेस्ट क्लासिकल परफॉर्मेंस” का खिताब मिला (राजस्थानी घूमर पर प्रस्तुति)। ऋद्धि-सिद्धि ने “मोस्ट एनर्जेटिक डांस” का पुरस्कार जीता (गरबा व नगाड़ा सांग का फ्यूजन)। ट्विंस क्लब, भोपाल के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने बताया कि क्लब जल्द ही भोपाल में एक भव्य ट्विंस फेस्टिवल आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसमें देशभर के जुड़वां बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा।

 ट्विंस फेस्टिवल की प्रमुख गतिविधियाँ
 ट्विंस सिटी परेड
 ग्रुप ट्विंस फोटोशूट
ट्विंस टैलेंट शो (डांस, म्यूजिक, ड्रामा आदि)
बेस्ट ट्विंस अवॉर्ड्स (पुरुष, महिला, मिक्स)
 ब्लैक फेस पेंटिंग 
ट्विंस म्यूज़ियम टूर
 गिनीज बुक में दर्ज लॉन्ग टेबल डिनर

 गौरव का प्रतीक- ट्विंस क्लब, भोपाल
ट्विंस क्लब भोपाल, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (2003) में स्थान मिला है, वर्ष 2014 से इस अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। यह देश का सबसे बड़ा, सबसे पुराना और सक्रिय ट्विंस क्लब है। इस आयोजन में भाग लेने वाले भारतीय ट्विंस ने न केवल अपनी कला और संवाद कौशल से दुनिया का दिल जीता, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और गरिमा को वैश्विक मंच पर स्थापित कर दिया। अगली बार और भी ज्यादा भारतीय ट्विंस की भागीदारी की आशा के साथ यह उत्सव यादगार बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed