{"_id":"698b49a49ad253fba90e4331","slug":"nepal-bus-accident-several-people-killed-after-vehicle-plunges-into-tamakoshi-river-kathmandu-road-accident-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, आठ घायल
Tue, 10 Feb 2026 08:37 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:37 PM IST
सार
नेपाल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही एक बस तमकोशी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर समेत आठ लोग घायल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के मध्य हिस्से (सेंट्रल नेपाल) में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी। यहां यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी। स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा, आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
सुबह 11 बजे हुआ हादसा
'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। बस नेपाल की राजधानी काठमांडू से ओखलढुंगा की तरफ जा रही थी। जब बस बागमती प्रांत के रामेछाप म्युनिसिपैलिटी (नगरपालिका) इलाके में पहुंची, तो वह अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद बस सीधे नीचे बह रही तमकोशी नदी में जा गिरी।
दस मृतकों की पहचान हुई
'द हिमालयन टाइम्स' ने मंथाली हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केशव सिंह धामी के हवाले से मृतकों की जानकारी दी है। डॉ. धामी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 12 यात्रियों में से दस की पहचान कर ली गई है। बाकी शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रूस का अमेरिका पर आरोप: तेल की खरीद रोकने के लिए भारत पर बनाया दबाव, उर्जा आपूर्ति पर नियंत्रण चाहता है US
ड्राइवर भी हुआ घायल
घटना को लेकर रामेछाप की पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में बस का ड्राइवर भी घायल हुआ है। उसे मिलाकर कुल आठ लोग जख्मी हैं। फिलहाल पुलिस यह मामले की जांच कर रही है कि हादसे का मुख्य कारण क्या था? पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
जैसे ही बस नदी में गिरी, हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत बचाव काम शुरू किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सभी ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। फिलहाल घायलों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन