{"_id":"6250fb57c0d1f1588078ce36","slug":"indian-student-shot-dead-in-toronto-eam-jaishankar-expresses-condolences-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा: टोरंटो में गोलीबारी की घटना में हुई भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने शोक जताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा: टोरंटो में गोलीबारी की घटना में हुई भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने शोक जताया
Sat, 09 Apr 2022 08:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:49 AM IST
सार
टोरंटो पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे, साथ ही वहां लगे कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के टोरंटो में 21 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या पर शोक जताया है। एक गोलीबारी की घटना में घायल होने के बाद छात्र की मौत हो गई थी। टोरंटो पुलिस सेवा को सात अप्रैल को स्थानीय उपनगर स्टेशन पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कार्तिक वासुदेव को गोलियां मारी गई थीं। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटना से बेहद दुखी हूं। परिवार के प्रति संवेदनाएं।’’ टोरंटो पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे, साथ ही वहां लगे कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हम टोरंटो में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं।’’ महावाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘परिवार के साथ संपर्क में हैं और शव को जल्द परिजनों को सौंपने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेंगे।’’