फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student Saketh Sreenivasaiah from Karnataka went missing in California america

Indian Student In US: अमेरिका में 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता, तलाश तेज; अंजा झील के पास देखा गया आखिरी बार

Sat, 14 Feb 2026 10:33 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: लव गौर Updated Sat, 14 Feb 2026 10:33 AM IST
सार

Indian Student Missing In US: अमेरिका में एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता हो गया है। नौ फरवरी से लापता हुए कर्नाटक के साकेत श्रीनिवासैया की तलाश तेज कर दी गई है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने साकेत को लेकर गहरी चिंता जताई है।
 

विज्ञापन
Indian student Saketh Sreenivasaiah from Karnataka went missing  in California america
अमेरिका में कर्नाटक का युवक लापता - फोटो : LinkedIn/Saketh Sreenivasaiah

विस्तार

अमेरिका की कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पढ़ रहे एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र की लापता होने की खबर सामने आई है। कर्नाटक के साकेत श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। जो कि सोमवार यानी नौ फरवरी से लापता है। ऐसे में छात्र की तलाश तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने जताई चिंता
साकेत के लापता होने की खबर की पुष्टि करते हुए सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। दूतावास ने एक्स पोस्ट में छात्र को ढूंढने के लिए वह उसके परिवार और स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में होना की बात कही है।
विज्ञापन

 

पासपोर्ट और लैपटॉप के साथ मिला बैग
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि कर्नाटक के रहने वाले और यूसी बर्कले के छात्र साकेत श्रीनिवासैया सोमवार (09 फरवरी) को लापता हो गए। बर्कले स्कैनर समाचार पोर्टल के अनुसार साकेत का बैग, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था पार्क हिल्स इलाके में एक घर के दरवाजे पर मिला।


पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनिवासैया को आखिरी बार ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक में देखा गया था। उनका कद लगभग 6 फीट 1 इंच, वजन लगभग 73 किलोग्राम, छोटे काले बाल और भूरी आंखें बताई गई हैं। पुलिस ने श्रीनिवासैया के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें: Nikhil Gupta: निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल, आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप

दोस्त ने लगाई मदद की गुहार 
इधर, श्रीनिवासैया के साथ रहने वाले बनेत सिंह ने अपने दोस्त पता लगाने में मदद मांगने के लिए एक पोस्ट किया। जिसमें उसने बताया कि उसे (साकेत) आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया था। उसने गुहार लगाते हुए कहा कि अगर मेरे किसी परिचित को इस इलाके में ऐसे लोग पता हों, जिन्होंने उसे हाल ही में देखा हो, तो कृपया मुझे कोई भी जानकारी दें। मैं पुलिस के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है। कृपया कोई भी ऐसी जानकारी दें, जिससे मदद मिल सके।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed