फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student pilot body found in Philippines after plane crash Filipino trainer body recovered

Philippines: दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से मिला भारतीय छात्र पायलट का शव, फिलिपिनो ट्रेनर की लाश भी बरामद

Fri, 04 Aug 2023 02:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनिला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2023 02:07 AM IST
सार

सेना के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कैप्टन एडजेल जॉन लुंबाओ तबुजो (24) और छात्र- पायलट अंशुम राजकुमार कोंडे के शव बरामद कर लिए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सेना की 503वीं इंफैंट्री ब्रिगेड ने पीड़ितों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन
Indian student pilot body found in Philippines after plane crash Filipino trainer body recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त विमान से भारतीय पायलट छात्र और उसके फिलिपिनो ट्रेनर के शव बरामद किए गए हैं। बता दें, मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सेना के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कैप्टन एडजेल जॉन लुंबाओ तबुजो (24) और छात्र- पायलट अंशुम राजकुमार कोंडे के शव बरामद कर लिए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सेना की 503वीं इंफैंट्री ब्रिगेड ने पीड़ितों की पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट तबुजो का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अंशुम का शव भारतीय दूतावास को सौंपने से पहले फिलहाल, प्रसंस्करण के दौर से गुजर रहा है। सेना ने विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन

गवर्नर ने व्यक्त की संवेदनाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनास्थल का सटीक पहचान करने के बाद फिलीपीन सेना, फिलीपीन राष्ट्रीय पुलिस, ब्यूरो ऑफ फायर प्रोटेक्शन ने खोज-बचाव और पुनर्प्राप्ति अभियान चलाया। अपायाओ गवर्नर एलियास सी. बुलुट जूनियर और अपायाओ प्रांत ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इको एयर सेसना 152 विमान मंगलवार दोपहर 12:16 बजे लाओआग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ हुआ था। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया और वह लापता हो गया। इसे दोपहर 3:16 बजे तुगुएगाराव हवाई अड्डे पर पहुंचना था। विमान का मलबा बुधवार दोपहर को अपायाओ प्रांत में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed