फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Student Nitheesha Kandula Who Went Missing In US Last Week, Found And Is Safe

Indian Student Missing: लॉस एंजिलिस से एक हफ्ते पहले गायब हुई थी भारतीय छात्रा, अब मिली सुरक्षित

Tue, 04 Jun 2024 03:35 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता थीं। पुलिस ने बताया था कि छात्रा को आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी। 
 

विज्ञापन
Indian Student Nitheesha Kandula Who Went Missing In US Last Week, Found And Is Safe
नितिशा कंडुला - फोटो : इंस्टाग्राम/सीएसयूएसबी

विस्तार

अमेरिका में भारतीयों छात्रों का गायब होना या उन पर हमला होना आम बात हो गई है। हाल ही में कैलिफोर्निया में 23 साल की एक भारतीय छात्रा लापता हो गई थी। उसका एक हफ्ते तक कुछ पता नहीं लगा था। यहां तक कि पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी थी। हालांकि, अब राहत की खबर है। छात्रा का पता लगा लिया गया है। वह सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन


28 मई से लापता थी छात्रा 
पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सैन बर्नार्डिनो (सीएसयूएसबी) की छात्रा नितिशा कंडुला का पता लगा लिया गया है। वह 28 मई से लापता थीं। सीएसयूएसबी के पुलिस प्रमुख जॉन गुटेरेज ने रविवार को एक्स पर कहा था कि उसे आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी।
विज्ञापन


सुरक्षित मिली छात्रा
अब जॉन गुटेरेज ने एक्स पर बताया कि कंडुला का पता लगा लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वह कैसे और कहां मिली। उन्होंने कहा, '28 मई, 2024 को छात्रा के लॉस एंजिल्स में लापता होने की सूचना मिली थी, उसका पता लगा लिया गया है और वह सुरक्षित है!'
विज्ञापन
विज्ञापन


अबतक आठ छात्र मृत मिले
इस साल कई भारतीय छात्रों के लापता होने या मृत पाए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस साल यानी 2024 में अमेरिका में आठ भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौत हो चुकी है। भारतीय छात्रों पर लगातार हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस वजह से वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में डर का माहौल है।  

  • अप्रैल में एक 25 साल का भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफत अमेरिका के ओहियो राज्य के क्लीवलैंड में मृत पाया गया था। वह हैदराबाद का रहने वाला था और क्लीवलैंड विश्वविद्यालय में आईटी का छात्र था।

     
  • मार्च 2024 में वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के छात्र और कुचुपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष को सेंट लुइस में गोली मार दी गई थी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले अमरनाथ घोष साल 2023 में अमेरिका चले गए थे। घोष के शरीर पर कई गोलियां दागी गई थी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।   
     
  • 5 फरवरी 2024 को भारतीय मूल के छात्र समीर कामथ का शव इंडियाना क्षेत्र में मिला था। समीर कामथ पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र थे।
     
  • 2 फरवरी 2024 को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर भारतीय मूल के आईटी एग्जीक्यूटिव विवेक तनेजा पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी। 
     
  • जनवरी में अमेरिका में एक और भारतीय मूल के छात्र की मौत हो गई थी। छात्र का नाम अकुल धवन था और वो इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के छात्र थे।   
     
  • इसी साल जनवरी महीने में ओहायो में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र श्रेयस रेड्डी का शव मिला था। 
     
  • जनवरी के महीने में ही पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र नील आचार्य के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद नील की मौत की पुष्टि हो गई थी। 
     
  • मार्च में अभिजीत पारुचुरु की मौत की खबर सामने आई थी। फिलहाल उन पर किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं हुई है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed