फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Sikh man reportedly among four killed in bus accident in Canada

Canada: कनाडा में सड़क हादसे में भारतीय सिख सहित चार की मौत, बस पलटने से हुई दुर्घटना

Mon, 26 Dec 2022 10:20 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 26 Dec 2022 10:20 PM IST
सार

ईबस (Ebus) द्वारा संचालित बस ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिम की ओर जा रही थी, इस दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Indian Sikh man reportedly among four killed in bus accident in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में एक बस दुर्घटना में भारतीय नागरिक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बर्फीले हाईवे पर एक बस पलट गई। इस हादसे में भारत के एक सिख व्यक्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल 52 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 36 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बताया गया है कि ईबस (Ebus) द्वारा संचालित बस ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिम की ओर जा रही थी, इस दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा, आशंका है कि हाईवे पर बर्फ जमी होने के कारण बस पलट गई। हालांकि, दुर्घटना की वजह की सटीक जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। 
विज्ञापन


कनाडा के अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी है। कनाडा में छपने वाले पंजाबी अखबार के पत्रकार गुरप्रीत एस सहोता ने दावा किया है कि वैंकूवर-केलोना हाईवे पर हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों में अमृतसर का 41 वर्षीय सिख व्यक्ति भी शामिल है, जो हाल ही में वर्क परमिट पर कनाडा गए थे। उन्होंने ट्वीट किया कि सिख मृतक करणजोत सिंह सोढ़ी ओकनगन वाइनरी के एक रेस्त्रां में शेफ के रूप में काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed