{"_id":"5df7fe258ebc3e87c300b3e8","slug":"indian-radiographer-saved-the-life-of-a-child-by-donating-kidney","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी रेडियोग्राफर ने किडनी देकर बचाई दो साल की बच्ची की जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी रेडियोग्राफर ने किडनी देकर बचाई दो साल की बच्ची की जान
Tue, 17 Dec 2019 08:06 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
सुरिंदर सपल
- फोटो : ट्विटर
ब्रिटेन में भारतीय मूल की रेडियोग्राफर सुरिंदर सपल ने दो साल की बच्ची को अपनी किडनी दान कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
लीड्स टीचिंग अस्पताल में काम करने वाली सपल ने सोशल मीडिया पर ‘होप फॉर अनाया’ नाम के अभियान को देखते हुए अनाया कंडोला को अपनी किडनी देने का फैसला किया।
अनाया दो असामान्य आकार की किडनियों के साथ समय से पहले पैदा हुई थी। जन्म के समय ही उसकी किडनियां निकाल दी गईं थीं, जिसके बाद उसे रोज 10-12 घंटे तक डायलिसिस पर रखा जाता था।
विज्ञापन