फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Priya Serrao became Serav Miss Australia, waved at the first beauty contest banner

भारत में जन्मीं प्रिया सेराव बनीं 'मिस ऑस्ट्रेलिया', पहली ही सौंदर्य प्रतियोगिता में लहराया परचम

Sat, 29 Jun 2019 05:07 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 29 Jun 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
Indian Priya Serrao became Serav Miss Australia, waved at the first beauty contest banner
मिस ऑस्ट्रेलिया प्रिया सेराव - फोटो : ANI

भारतीय मूल की 26 वर्षीय प्रिया सेराव ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया के लिए 2019 का खिताब जीता है। यह जीत उन्होंने देश भर की 27 युवतियों को पछाड़ते हुए हासिल की है। अगले साल दक्षिण कोरिया में होने जा रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रिया ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की बेल्ला कासिंबा और विक्टोरियाई मारिजाना राडमानोविक ने 2019 के शीर्ष तीन में स्थान हासिल किया है। प्रिया ने अपनी जीत के बाद कहा कि मैं सिर्फ विविधता पर भरोसा करती हूं और मुझ जैसा दिखने वाला कोई भी शख्स मेरे जैसी पृष्ठभूमि से यहां तक पहुंचता है तो यह अद्भुत है।
विज्ञापन


मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट के मुताबिक, भारत में कर्नाटक के बेलमनु में जन्मी प्रिया का पालन-पोषण मध्य-पूर्व के ओमान और यूएई में हुआ। इसके बाद वे 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ वे आस्ट्रेलिया चली गईं। विधि में स्नातक की डिग्री ले चुकी प्रिया ने कहा कि उनके लिए ईस्ट तिमोर में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ इंटर्नशिप करना गौरवपूर्ण मौका रहा। खिताब जीतने के बाद उन्होंने परिजनों और मित्रों के साथ जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया बोलीं- मेरे लिए यह जीत आश्चर्य की तरह है

लॉ स्नातक प्रिया सेराव इन दिनों मेलबोर्न में नौकरी करती हैं। अपनी जीत के बाद प्रिया ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा, ‘यह जीत मेरे लिए किसी आश्चर्य की तरह है, क्योंकि मेरे लिए यह पहली सौंदर्य प्रतियोगिता थी।’ प्रिया ने कहा, ‘इसके पहले मैंने न तो किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और न ही कभी मॉडलिंग की है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed