{"_id":"667050ea03381403c40bdd91","slug":"indian-origin-woman-killed-another-injured-after-being-shot-at-in-us-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल; आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Jun 2024 08:36 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 17 Jun 2024 08:36 PM IST
सार
US: अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या की गई। जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में भारतीय मूल की एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। एक भारतवंशी युवक पर ही गोलीबारी करने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
काउंटी अभियोजक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गोलीबारी की यह घटना 12 जून को पूर्वोत्तर मिडलसेक्स काउंटी में हुई। गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दो महिलाओं को बंदूक से गोली लगी थी और उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। कार्टरेट निवासी जसवीर कौर (29 वर्षीय) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक अन्य पीड़िता (20 वर्षीय) की हालत गंभीर है। सीबीएस न्यूज मुताबिक, दूसरी पीड़िता जसवीर कौर का ही चचेरी बहन है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में केंट निवासी गौरव गिल (19 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागने लगा। कानून प्रवर्तन अधिकारियो ने उसे घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर उसे घेर लिया।
विज्ञापन
खबर में कहा गया है कि दोनों महिलाएं मकान में साथ रह रही थीं। उनके मकान मालिक ने गुरमुख सिंह ने कहा कि जसवीर कौर को बहुत मेहनती और अच्छी इंसान थीं। सिंह ने बताया कि गोलीबारी किस मकसद से की गई, इसका पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर इन महिलाओं को पहले से जानता था या नहीं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।