फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin WH deputy spokesman Raj Shah quits Trump administration

ट्रंप प्रशासन से अलग हुए व्हाइट हाउस उप प्रवक्ता भारतीय मूल के राज शाह

Tue, 15 Jan 2019 12:37 PM IST
अजय सिंह भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Indian-origin WH deputy spokesman Raj Shah quits Trump administration
राज शाह

 व्हाइट हाउस प्रेस कार्यालय के शीर्ष प्रवक्ता भारतीय मूल के राज शाह ने पैरवी करने वाली एक संस्था में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को अलविदा कह दिया है।  इसी के साथ शाह का नाम उन वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में जुड़ गया है जिन्होंने हाल के कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन से खुद को अलग कर लिया है। 

विज्ञापन


व्हाइस हाउस के उप प्रवक्ता एवं रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति में पूर्व शोधकर्ता रहे 34 वर्षीय शाह राष्ट्रपति ट्रंप के जनवरी 2017 में पदभार संभालने के बाद से उनके प्रशासन का हिस्सा थे। शाह को हाल ही में न्यायमूर्ति ब्रेट एम कॉवनाह की उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के लिए सीनेट की पुष्टि संबंधी सुनवाई के लिए उन्हें तैयार करने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक शाह बलार्ड पार्टनर्स की प्रेस शाखा ‘मीडिया ग्रुप’ की अगुवाई करेंगे। यह पैरवी करने वाली एक संस्था है जिसके कार्यालय फ्लोरिडा एवं वॉशिंगटन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि वह डेमोक्रेट जेमी रूबिन के साथ काम करेंगे जो पूर्व विदेश मंत्री मेडेलिन अलब्राइट के प्रवक्ता रह चुके हैं। 


व्हाइट हाउस प्रेस एवं संचार टीम के लगातार कमजोर होने के बीच शाह की रवानगी की खबर सामने आई है। कई सहयोगी सरकारी एजेंसियों में दूसरी भूमिका निभाने चले गए हैं या ट्रंप प्रशासन को पूरी तरह छोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed