USA: भारतीय मूल के व्यक्ति बने नस्लीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य, जानिए, कौन है उदय तांबर; जिन्हें मिला सम्मान
न्यूयॉर्क जूनियर टेनिस एंड लर्निंग के सीईओ और अध्यक्ष उदय तांबर को न्यूयॉर्क शहर के नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है। बोर्ड में 15 विषेशज्ञ शामिल हैं। बोर्ड का गठन मेयर एरिक एडम्स और मेयर ऑफिस ऑफ इक्विटी कमिश्नर सिदेया शर्मन द्वारा पिछले सप्ताह किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अमेरिका के एक शहर में नवगठित नस्लीय न्याय सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। अधिकारी के अनुसार, बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि न्यूयॉर्क शहर नस्लीय समानता के कामों में देश का नेतृत्व करे।
नॉन-प्रॉफिट संस्था के सीईओ हैं तांबर
न्यूयॉर्क जूनियर टेनिस एंड लर्निंग के सीईओ और अध्यक्ष उदय तांबर को न्यूयॉर्क शहर के नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है। बोर्ड में 15 विषेशज्ञ शामिल हैं। बोर्ड का गठन मेयर एरिक एडम्स और मेयर ऑफिस ऑफ इक्विटी कमिश्नर सिदेया शर्मन द्वारा पिछले सप्ताह किया गया है। मेयर कार्यालय के अनुसार, बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि न्यूयॉर्क शहर नस्लीय समानता के काम में देश का नेतृत्व करे। तांबर का कहना है कि मैं एनवाईसी के नए सलाहकार बोर्ड के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हूं। तांबर ने बताया कि हम अपने संस्थान के माध्यम से न्यूयॉर्क में रह रहे अश्वेत, स्वदेशी लोगों की मदद करते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया
मेयर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शहर में नस्लीय समानता कार्यालय और आयोग बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा नस्लीय एकता पर केंद्रीय योजनाएं बनानी है। तांबर ने हाल ही में नॉर्थवेल हेल्थ के सामुदायिक स्वास्थ्य के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है। फिलहाल वे एनवाईजेटीएल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी हैं। एनवाईजेटीएल अमेरिका के सबसे बड़े नॉन-प्रॉफिट यूथ टेनिस और शिक्षा का प्रोग्राम है।
युवाओं को विकास सेवाएं प्रदान करते हैं
बयान में तांबर के बारे में जिक्र करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय यूथ के लिए समर्पित किया है। बयान के अनुसार, साया न्यूयॉर्क के सीमित संसाधनों के दक्षिणी एशियाई समुदाय के युवाओं को विकास सेवाएं प्रदान करता है। तांबर ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक डिग्री पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नाकोत्तर डिग्री प्रिंसटन विश्वविद्यालय से की है। हाल ही में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में उन्होंने नॉन -प्रॉफिट मैनेजमेंट में प्रमाण पत्र हासिल किया था।