Viral Video: बीच हवा में भारतीय मूल के यात्री ने दबाया सहयात्री का गला, लैंड होते ही गिरफ्तारी; वीडियो वायरल
फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान में हुई मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो में ईशान शर्मा और कीनू इवांस एक-दूसरे की गर्दन पकड़ने और उसे दबाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जबकि साथी यात्री उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं।
विस्तार
फिलाडेल्फिया से मियामी की उड़ान के दौरान विमान में मारपीट का मामला सामने आया है। उड़ान के दौरान मारपीट करने के लिए और अपने सह-यात्री पर हमला करने के आरोप में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह वाकया 30 जून को फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान में हुआ। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय मूल के नेवार्क निवासी 21 वर्षीय ईशान शर्मा और कीनू इवांस को लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है।
हवा में मारपीट का वीडियो वायरल
फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान में हुई मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो में ईशान शर्मा और कीनू इवांस एक-दूसरे की गर्दन पकड़ने और उसे दबाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जबकि साथी यात्री उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं। वहीं, जब विमान मियामी में उतरा तो तुरंत ही ईशान शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मियामी में विमान के लैंड होने के बाद इवांस ने पुलिस को बताया कि ईशान ने उस पर हमला बिना किसी उकसावे के किया। वह उसके पास आए और उन पर हमला किया और उनकी गर्दन पकड़ ली और दबाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ईशान अजीबोगरीब तरीके से बड़बड़ा रहे थे। इस दौरान इवांस ने भी बचने की कोशिश में पलटवार किया, जिसमें ईशान को चोटें आईं हैं।
New: Ishaan Sharma, 21, was arrested for allegedly committing an unprovoked assault on a fellow passenger aboard a Frontier flight to Miami.
Sharma faces charges of battery and a $500 bond, per jail records.
The victim reported to police that the attack was unprovoked,… pic.twitter.com/9xwPmKNHaF
— The Facts Dude (@The_Facts_Dude) July 3, 2025
ईशान के वकील ने किया ये दावा
वहीं, ईशान शर्मा के वकील ने दावा किया है कि वे विमान में ध्यान कर रहे थे, जिसे उनके सहयात्री ने गलत समझा और विमान के क्रू मेंबर से इसकी शिकायत की। जिसके बाद बात बढ़ गई।
वहीं, पीड़ित इवांस ने आरोप लगाए हैं कि उड़ान के दौरान ईशान धीरे-धीरे से अजीब तरह से बातें कर रहे थे और जोर-जोर से डरावनी हंसी हंस रहे थे। वे बोल रहे थे, 'तुम मर जाओगे मूर्ख मानव'। इसके बाद जब उन्होंने इसकी शिकायत के लिए क्रू मेंबर को बुलाया तो ईशान ने उनपर हमला कर दिया।