फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man Sunny Bhayani convicted of fraud over stolen funds in britain

Britain: ब्रिटेन में धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल का व्यक्ति ठहराया गया दोषी, मिली दो साल कैद की सजा

Wed, 16 Aug 2023 02:22 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

ब्रिटेन के इंग्लैंड में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और उसे कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Indian origin man Sunny Bhayani convicted of fraud over stolen funds in britain
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के इंग्लैंड में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और उसे कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनसे अपने पद पर रहते हुए करीब 50,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड की धोखाधड़ी की। आरोपी का नाम सनी भयानी है जिसकी उम्र करीब 62 साल है।

विज्ञापन


कोर्ट ने रकम वापस करने का आदेश दिया
टेम्स वैली पुलिस की जांच के आधार पर पिछले हफ्ते आयल्सबरी क्राउन कोर्ट ने जिस पद पर वह काम कर रहा था वहां से उसे दो साल लिए निलंबित कर दिया और आरोपी भयानी कैद की सजा सुनाई और इतना ही ने कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी में जितनी रकम की उसने हेराफेरी की उतनी रकम वापस करने का भी आदेश दिया है। 
विज्ञापन


पांच साल तक चली जांच
टेम्स वैली पुलिस के जांच अधिकारी डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल जेम्मा थॉम्पसन ने कहा कि यह एक असाधारण रूप से लंबी और जटिल जांच में से एक है, इसमें करीब पांच साल से अधिक का समय लगा और इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयानी ने अपने पद का फायदा उठाया
उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी भयानी के पास भरोसेमंद पद था जिसका उन्होंने फायदा उठाया और उन्होंने अपनी ही कंपनी के वित्तीय हितों की अनदेखी करते हुए धोखाधड़ी की। मैं कोर्ट के फैसले से बेहद खुश हूं। आरोपी भयानी को अपनी कंपनी से चुराए गए सभी पैसे चुकाने होंगे।


जनवरी 2017 और जनवरी 2018 के बीच की धोखाधड़ी
कोर्ट ने आदेश में कहा कि आरोपी ने अपने अपराध को जनवरी 2017 और जनवरी 2018 के बीच अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में ब्रिटेन के एक शहर में ड्रीम्स लिमिटेड के लिए ग्राहक सेवा में काम करने वाले भयानी को 51,794 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड की धोखाधड़ी करते हुए पाया गया। भयानी ने ग्राहकों के लिए फर्जी रिफंड बनाए और उनके साथ धोखाधड़ी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed