फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man jailed by UK court for killing and dumping wife body

ब्रिटेन: भारतीय मूल के व्यक्ति को पत्नी की हत्या करने के आरोप में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Tue, 19 Oct 2021 12:40 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Oct 2021 12:40 AM IST
सार

पति कशिश अग्रवाल ने इस साल तीन मार्च को मध्य इंग्लैंड के लीसेस्टर में विंटर्सडेल रोड पर स्थित अपने घर पर पत्नी गीतिका गोयल पर चाकू से हमला किया था। उसने पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को कार की डिक्की में रखकर लगभग आधा मील की दूरी पर उप्पिंघम क्लोज तक ले जाकर फुटपाथ पर छोड़ दिया और वह वापस घर लौट गया था।

विज्ञापन
Indian origin man jailed by UK court for killing and dumping wife body
आजीवन कारावास (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के 28 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पति ने पत्नी की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी और उसका शव पास के सड़क के फुटपाथ पर ले जाकर छोड़ दिया। सोमवार को ब्रिटेन की एक अदालत ने पति को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन


लीसेस्टरशायर क्राउन कोर्ट को बताया गया कि कशिश अग्रवाल ने इस साल तीन मार्च को मध्य इंग्लैंड के लीसेस्टर में विंटर्सडेल रोड पर स्थित अपने घर पर पत्नी गीतिका गोयल पर चाकू से हमला किया था। उसने पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को गीतिका की कार की डिक्की में रखकर लगभग आधा मील की दूरी पर उप्पिंघम क्लोज तक ले जाकर फुटपाथ पर छोड़ दिया और वह वापस घर लौट गया था।
विज्ञापन


अग्रवाल को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जिसके तहत वह कम से कम 20 वर्ष छह महीने जेल की सजा भुगतने के बाद ही पैरोल पर छूट सकेगा। लीसेस्टरशायर पुलिस में ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की निरीक्षक जेनी हेग्स ने कहा कि ‘सजा से गीतिका वापस तो नहीं आ सकेगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे गीतिका के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘गीतिका महज 29 वर्ष की थी जिसकी हत्या उस व्यक्ति ने कर दी जिस पर उसे विश्वास था और उसने उसके शव को सड़क पर डाल दिया था।’ अग्रवाल ने अपने अपराध को छुपाने के लिए अपनी पत्नी के फोन से उसके परिवार एवं दोस्तों को कॉल किया और कहा कि शाम को काम से घर लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी को नहीं देखा है।

इसके बाद गीतिका के भाई ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी। अगली सुबह चार मार्च को पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक महिला उप्पिंघम क्लोज में फुटपाथ पर पड़ी है। गीतिका गोयल की गर्दन, कंधे, छाती और हाथ में चाकू के कई जख्म पाए गए। मौके पर ईस्ट मिडलैंड्स की एंबुलेंस सेवा भी उपस्थित थी, जिसने गोयल को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया।


जिसके बाद हत्या की जांच शुरू की गई, जिसमें अग्रवाल को शुरू में एक महत्वपूर्ण गवाह के रूप में माना जा रहा था। लेकिन शुरुआती पूछताछ के कुछ ही देर बाद उसे हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पति अग्रवाल को गोयल की कार चलाते हुए पाया गया, जिसमें पत्नी के शव को रखकर वह उसे फुटपाथ पर फेंकने जा रहा था। इसके बाद अग्रवाल पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया और छह मार्च को उसे हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed