फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man Gaurav Kundi died after policeman pressed his knee on his neck in Australia

Australia Gaurav Kundi: गिरफ्तारी के समय भारतवंशी गौरव की मौत, ऑस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई गर्दन

Mon, 16 Jun 2025 02:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:04 AM IST
सार

पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी व एक महिला के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Indian-origin man Gaurav Kundi died after policeman pressed his knee on his neck in Australia
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार करने के दौरान एक भारतवंशी की गर्दन को घुटने से दबा दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सेवेनन्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड के मोडबरी नॉर्थ में रहने वाले गौरव कुंदी (42) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कुंदी को कुछ दिन पहले दिमागी चोट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी व एक महिला के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict: 'खामेनेई को मारना चाहता था इस्राइल, ट्रंप ने किया वीटो', अमेरिकी अधिकारियों का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंदी और पत्नी ने पुलिस की हरकत का चीख-चीखकर किया था विरोध
कुंदी व उनकी पत्नी अमृतपाल कौर पुलिस की इस हरकत का चीख-चीखकर विरोध कर रहे थे। कुंदी चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। उनकी पत्नी इस पूरी घटना का वीडियो बना रही थीं और बोल रही थीं कि पुलिस अनुचित तरीके से कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान कुंदी की हालत बिगड़ने और बेसुध होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस का आरोप- गिरफ्तारी के दौरान हाथापाई करने की कोशिश की
पुलिस ने बताया कि कुंदी ने गिरफ्तारी के दौरान हाथापाई करने की कोशिश की और वह नशे में था। पुलिस के मुताबिक, कुंदी व उनकी पत्नी के बीच कथित तौर पर बहस हो रही थी। वहां से गुजर रहे पुलिस के एक गश्ती दल ने इस घटना को घरेलू हिंसा समझ लिया। कौर ने कहा कि उनके पति बस नशे में थे और शोर मचा रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की हिंसक हरकत नहीं की।

ये भी पढ़ें: BA25: अहमदाबाद में हादसे का शिकार बोइंग ड्रीमलाइनर फिर चर्चा में, चेन्नई आ रही उड़ान वापस लौटी लंदन; जानें वजह

जांच के अलावा घटना की तहकीकात करेंगे ग्रांट स्टीवंस
इस बीच, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई (एसए) पुलिस आयुक्त ग्रांट स्टीवंस ने एबीसी रेडियो एडिलेड को बताया कि वह आंतरिक जांच अनुभाग द्वारा की जाने वाली जांच के अलावा घटना की तहकीकात करेंगे। जांच के दौरान घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के संबंध में प्रशिक्षण सहित पुलिस की नीतियों, तौर-तरीकों, प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी। पुलिस ने बताया कि किसी को गोली नहीं मारी गई और घटनास्थल पर कोई टेजर नहीं मिला। टेजर एक प्रकार का बंदूकनुमा विद्युत हथियार है, जिसका उपयोग कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किसी व्यक्ति को बिजली का तेज झटका देने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed