फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man charged with London Post Office robbery using fake firearm

London: लंदन के पोस्ट ऑफिस में भारतीय मूल के व्यक्ति पर डकैती का आरोप, नकली बंदूक से दिया वारदात को अंजाम

Mon, 08 Apr 2024 03:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 08 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

London: लंदन में राजविंदर नाम के भारतीय मूल के व्यक्ति पर डाकघर में डकैती करने का आरोप लगाया गया है। चार अप्रैल को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Indian-origin man charged with London Post Office robbery using fake firearm
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

लंदन पोस्ट ऑफिस में भारतीय मूल के व्यक्ति पर डकैती का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उसने नकली बंदूक की मदद से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


नकली बंदूक की मदद से डकैती को दिया अंजाम
इस बारे में स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि पश्चिम लंदन के हाउंस्लो के एक डाकघर में राजविंदर नाम के भारतीय मूल के व्यक्ति ने नकली बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और उसके बाद डकैती को अंजाम दिया। इसके बाद एक अप्रैल को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।  मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उसके फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने जासूसों की मदद से संदिग्ध की पहचान की। 

एक अप्रैल को हुई वारदात
एक अप्रैल की शाम लगभग छह बजे राजविंदर हाउंस्लो के ब्रेबजोन रोड स्थित डाकघर में दाखिल हुआ। पुलिस ने ने बताया कि उसने डकैती से पहले स्टाफ के दो सदस्यों को बंदूक दिखाकर धमकाया। डकैती के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और जासूसों ने काफी छानबीन के बाद संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस द्वारा राजविंदर की गिरफ्तारी के लिए प्लान तैयार किया गया। 
विज्ञापन


घर से किया गया गिरफ्तार 
चार अप्रैल को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि राजविंदर को शनिवार छह अप्रैल को उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उस पर नकली बंदूक की मदद से डकैती करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल राजविंदर अभी पुलिस की हिरासत में है और छह मई को इसे आइलवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed