फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin couple hid in backroom barricaded during Sydney mall knife attack

Sydney: 'स्टोर रूम में रखे गत्तों में छिपकर बचाई जान'; सिडनी मॉल में चाकूबाजी पर भारतीय कपल ने सुनाई आपबीती

Sat, 13 Apr 2024 09:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 13 Apr 2024 09:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी की घटना घटी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Indian-origin couple hid in backroom barricaded during Sydney mall knife attack
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में आज (शनिवार) हुई चाकूबाजी की घटना से हर कोई आतंकित है। इस घटना में जहां छह लोगों की मौत हो गई वहीं, नौ महीने के बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि एक महिला पुलिस कर्मी ने हमलावर को मार गिराया। उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी वजह अभी साफ नहीं है। जब मॉल में यह हमला हुआ उस वक्त वहां एक भारतीय कपल भी मौजूद था। भारतीय कपल ने मौके की भयावहता को बताते हुए कहा कि जब यह हुआ हमने गत्ते में छिपकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


'मंजर था खौफनाक' -भारतीय कपल ने बताई आपबीती
भारतीय कपल शोई घोषाल और देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि जब मॉल में हमला हुआ उस वक्त वे दोनों  वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में ही थे। हमने लोगों को भागते हुए देखा। शुरू में हमें लगा कि आग लग गई है, लेकिन फिर हमने लोगों को कहते हुए सुना कि कोई व्यक्ति वहां लोगों को चाकू मार रहा है। इसके बाद हमने वहां एक स्टोर रूम में रखे गत्तों में छिपकर अपनी जान बचाई। उस दौरा 20 से 25 लोग वहां छिपे हुए थे। घोषाल ने बताया उस दौरान लोग काफी डरे हुए और रो रहे थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर हालात की जानकारी दी। इसके बाद उन लोगों को मॉल के आपातकालीन निकास के माध्यम से निकाला गया। 
विज्ञापन


शोई घोषाल ने कहा, 'यह बहुत ही भयानक था। जब आपके दिमाग में चलता है कि आप पीड़ितों में से एक हो सकते हैं। हम आभारी हैं कि हम सुरक्षित हैं। हमले के पीड़ित के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। यह उनके परिवारों के लिए भयानक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में छह लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाओं और एक पुरुष शामिल है। चार महिलाओं और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं पांचवीं महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी के आसपास के अस्पतालों में आठ लोगों की चोटों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें एक नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। 


हमलावर की पहचान नहीं हो पाई
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने हमलावर की पहचान नहीं की है लेकिन कहा है कि हमलावर की उम्र 40 वर्ष थी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि यह दुखद घटना है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed