फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin county judge KP George arrested in America, charged with fraud and money laundering

US: अमेरिका में भारतीय मूल के काउंटी के जज केपी जॉर्ज गिरफ्तार, धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों में गिरी गाज

Sun, 06 Apr 2025 10:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 10:07 AM IST
सार

धन शोधन और धोखाधड़ी के मामले में अमेरिकी काउंटी के भारतीय मूल के जज केपी जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जॉर्ज पर आरोप है कि उन्होंने $30,000 से $150,000 के बीच धन शोधन किया। हालांकि जॉर्ज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। साथ ही न्याय प्रणाली से न्याया की उम्मीद की है। 

विज्ञापन
Indian-origin county judge KP George arrested in America, charged with fraud and money laundering
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोर्ट बेंड काउंटी के जज केपी जॉर्ज को शुक्रवार को दो गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन पर वायर धोखाधड़ी और एक अभियान वित्त रिपोर्ट में गड़बड़ी करने के आरोप हैं, जिसके चलते धन शोधन के आरोप भी लगाए गए हैं। बता दें कि 2018 से काउंटी जज के रूप में कार्यरत भारतीय मूल के जॉर्ज को गिरफ्तार करने के बाद काउंटी जेल में ले जाया गया, जहां उन्होंने 20,000 डॉलर की जमानत पर रिहाई पाई।

विज्ञापन

क्या है जज पर आरोप, समझिए
वहीं अब बात अगर जज पर लगे आरोपों की करें तो जॉर्ज पर आरोप है कि उन्होंने $30,000 से $150,000 के बीच धन शोधन किया। हालांकि अपने पक्ष में जॉर्ज ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। साथ ही यह भी कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ukraine Crisis: 'सबसे मजबूत देश और इतनी कमजोर प्रतिक्रिया', जेलेंस्की ने रूसी हमले के बाद की अमेरिका की निंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मामले में अधिकारियों ने बताया कि नए आरोप 2023 के एक अलग मामले से जुड़े नहीं हैं, जिसमें जॉर्ज और उनके पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ तरल पटेल पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर श्री जॉर्ज के 2022 के चुनावी अभियान के खिलाफ झूठे नस्लवादी हमले किए थे।

ये भी पढ़ें:- Piyush Goyal: उभरते उद्यमियों को मिलेगा सहारा, पीयूष गोयल ने लॉन्च किया स्टार्टअप इंडिया डेस्क

डीए कार्ययाल ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में डीए कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ये नए आरोप पहले के मामलें से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कार्यालय जनता की ईमानदारी और नैतिकता के प्रति प्रतिबद्ध है। हालांकि जॉर्ज इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है और मैं अपनी बेगुनाही का पूरी ताकत से बचाव करूंगा। इसके अलावा, उन्होंने डी.ए. कार्यालय पर गलत तरीके से पेश आने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed