{"_id":"5ffa1c4d8ebc3e2e586546d2","slug":"indian-origin-british-minister-alok-sharma-given-sole-charge-of-un-climate-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा को मिली जलवायु सम्मेलन में अहम भूमिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा को मिली जलवायु सम्मेलन में अहम भूमिका
Sun, 10 Jan 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा
- फोटो : twitter
भारत में यूपी के आगरा से ताल्लुक रखने वाले ब्रिटेन के व्यापार मंत्री आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट से व्यापार मंत्री के रूप में अपनी भूमिका को खत्म कर देश में होने वाले जलवायु सम्मेलन के अध्यक्ष का प्रभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र का जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप-26 इस साल नवंबर को स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होने वाला है जिसके लिए वे नया प्रभार संभालेंगे।
ब्रिटेन की कैबिनेट में हुए मामूली फेरबदल के तहत आलोक शर्मा अपनी व्यापार मंत्री की भूमिका को खत्म किया है। बता दें कि वे फिलहाल दोनों भूमिकाओं के प्रभारी थे। अलोक शर्मा अब पूरी तरह से नई पर ही अपना ध्यान लगाएंगे जिसकी मेजबानी ब्रिटेन द्वारा की जानी है।
विज्ञापन
पेरिस समझौते को पूरा करने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारत समेत 200 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
शर्मा से बोरिस जॉनसन ने इस अहम सम्मेलन के लिए उच्च महत्वाकांशाओं को पूरा करने के लिए वैश्विक कार्रवाई को आगे बढ़ाने के मकसद से नया प्रभार लेने को कहा था।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा, जलवायु परिवर्तन हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौती है और हमें वैश्विक उत्सर्जन कम करने के मकसद को पूरा करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर वर्तमान मिल सके।