फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin banker jailed for cheating clients of millions in Singapore

भारतीय मूल के बैंकर को सिंगापुर में जेल, ग्राहकों से की करोड़ों की धोखाधड़ी

Fri, 05 Jul 2019 10:20 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 05 Jul 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Indian origin banker jailed for cheating clients of millions in Singapore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

सिंगापुर में गुरुवार को भारतीय मूल के एक बैंकर को 13 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उसे धोखाधड़ी के 20 मामलों में दोषी पाया गया है और 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर के लिए कंप्यूटर दुरुपयोग अधिनियम के तहत  उसके खिलाफ 30 अन्य मामले भी दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


स्ट्रेट टाइम्स की खबर के अनुसार केल जगदीश पुरुषोत्तम (43) ने जून 2010 से जनवरी 2013 के बीच 'बार्कलेज बैंक' के ग्राहकों के खातों से एक करोड़ डॉलर का गबन किया। उसे सजा सुनाते हुए इसी तरह के अन्य 503 आरोपों पर भी गौर किया गया।
विज्ञापन


केल ने पुराने ग्राहकों को पैसे अदा करने के लिए अपने मौजूदा ग्राहकों के नकली हस्ताक्षर कर एक करोड़ डॉलर का गबन किया। उसने तब राशि की वसूली के लिए के लिए अधिक अनधिकृत लेनदेन किए लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रहा और इससे कम से कम एक करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2010 में ब्रिटिश बैंक में नौकरी शुरू करने से पहले केल ने यूबीएस सिंगापुर के लिए काम किया, जहां वह 'रेड ओक' नामक कंपनी का प्रबंधक था। कंपनी ने उसपर आरोप लगाया गया था कि बैंक खाते में मौजूद पैसों का दुरुपयोग कर उसने अनधिकृत विदेशी मुद्रा लेनदेन किया। 

यहां वह रेड ओक नामक कंपनी के लिए रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करता था। जिसने आरोप लगाया गया कि केल ने अपने खाते में पैसे का इस्तेमाल करके अनधिकृत विदेशी मुद्रा का लेनदेन किया। उप लोक अभियोजक जीन टिंग ने बताया कि पुरुषोत्तम ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए 'रेड ओक' को 1.4 करोड़ डॉलर देने की बात भी स्वीकार की। 'रेड ओक' को पैसे पुरुषोत्तम ने 'बार्कलेज बैंक' के ग्राहकों के खातों से दिए। टिंग ने अदालत को बताया कि उसने इस तरह के लगभग 81 अनधिकृत लेनदेन किए।

टिंग ने अदालत को बताया कि केल अपनी कंप्यूटर फाइल में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं से वास्तविक हस्ताक्षर कॉपी और पेस्ट करके जाली दस्तावेजों को आगे भेजता था। उसने तीन ग्राहकों के निकाले गए पैसों में थोड़ी कमी करने के लिए अन्य ग्राहकों के अकाउंट से पैसे स्थानांतरित किए। जिसके लिए उसने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। 

केवल इतना ही नहीं वह जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल अपने ग्राहकों के नाम से बैंक अकाउंट खोलने के लिए भी करता था। ताकि वह ऋण ले सके। इस ऋण के पैसों को रेड ओक को ट्रांसफर किया जाता था, और बाद में अन्य अनधिकृत फंड को छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल होता था।


रिपोर्ट के अनुसार केल ने अपने छह ग्राहकों द्वारा बनाए गए खातों से 162 ऋण लिए। वह ग्राहकों के पैसों के नुकसान को कम करने के लिए अपने ग्राहकों के खातों का उपयोग करके अनधिकृत स्टॉक और विदेशी मुद्रा लेनदेन के माध्यम से पैसा बनाने की कोशिश करता था। लेकिन इससे उसका और नुकसान होता गया। एक फरवरी, 2013 को कमर्शियल अफेयर डिपार्टमेंट को पता चला कि केल ने अपने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed