फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Navy INS Sukanya Pakistani naval ship PNS Saif make port call in Colombo

श्रीलंका में अचानक आमने-सामने आया भारत का INS सुकन्या और पाकिस्तान का सैफ, जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 20 Nov 2025 07:30 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 20 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

आईएनएस सुकन्या के चालक दल के यात्रा कार्यक्रम में श्रीलंकाई नौसेना के साथ सद्भावना गतिविधियों के साथ-साथ द्वीप के कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी शामिल है। बयान में कहा गया है कि यात्रा के समापन पर आईएनएस सुकन्या शुक्रवार को श्रीलंका से प्रस्थान करेगा।

विज्ञापन
Indian Navy INS Sukanya Pakistani naval ship PNS Saif make port call in Colombo
आईएनएस सुकन्या पहुंचा श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में बताया गया कि भारतीय नौसेना के जहाज INS सुकन्या ने ऑपरेशनल टर्नअराउंड के लिए कोलंबो के बंदरगाह पहुंचा। INS सुकन्या बीते मंगलवार को कोलंबो पहुंचा था, जहां पर श्रीलंका की नौसेना ने परंपराओं के मुताबिक उसका स्वागत किया।

विज्ञापन


ऑफशोर गश्ती जहाज आईएनएस सुकन्या कमांडर संतोष कुमार वर्मा की कमान में कोलंबो पहुंचा। INS सुकन्या की लंबाई 101 मीटर है। इस गश्ती जहाज में एंटी-एयरक्राफ्ट मशीन गन और हेलीकॉप्टर के आसानी से उड़ान भरने की क्षमता है।
विज्ञापन


आईएनएस सुकन्या के चालक दल के यात्रा कार्यक्रम में श्रीलंकाई नौसेना के साथ सद्भावना गतिविधियों के साथ-साथ द्वीप के कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी शामिल है। बयान में कहा गया है कि यात्रा के समापन पर आईएनएस सुकन्या शुक्रवार को श्रीलंका से प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तानी नौसेना का जहाज (पीएनएस) सैफ, जो उसी दिन फ्यूल भरने के लिए श्रीलंका पहुंचा था, बुधवार को रवाना हुआ। नौसेना ने कहा, "श्रीलंकाई नौसेना ने परंपराओं का पालन करते हुए कोलंबो बंदरगाह पर प्रस्थान करने वाले जहाज को पारंपरिक विदाई दी।"

पीएनएस सैफ एक 123 मीटर लंबा जहाज है, जिसकी कमान कैप्टन असफंद फरहान खान के हाथों में है। पड़ोसी देश के साथ बिगड़े रिश्तों के बीच दोनों नौसेनाओं के दो जहाजों का एक-दूसरे के सामने आना चौंकाने वाला है। 

भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं की ताकत की बात करें तो ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2024 के मुताबिक 145 देशों की सूची में पाकिस्तानी नौसेना 32वें स्थान पर है। वहीं, भारतीय नौसेना उससे कहीं आगे आठवें स्थान पर है। 


भारतीय नौसेना के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत हैं। जबकि, पाकिस्तानी नौसेना के पास कोई भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। भारतीय नौसेना के पास विध्वंसक युद्धपोतों (डेस्ट्रॉयर) की संख्या 12 है। वहीं, पाकिस्तानी नौसेना के पास सिर्फ 2 विध्वंसक युद्धपोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed