फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Navy frontline warship Mumbai makes first visit to Sri Lanka news in hindi

Sri Lanka: आईएनएस मुंबई तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचा, श्रीलंकाई नौसेना के साथ करेगा पैकेज अभ्यास

Mon, 26 Aug 2024 06:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 26 Aug 2024 06:44 PM IST
सार

श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि जहाज के आगमन पर इसके कमांडर कैप्टन संदीप कुमार ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल चिंताका कुमारसिंघे से मुलाकात की। जहाज के कोलंबो में ठहरने के दौरान इसके चालक दल के सदस्य देश के पर्यटक स्थलों का दौरा भी करेंगे।

विज्ञापन
Indian Navy frontline warship Mumbai makes first visit to Sri Lanka news in hindi
आईएनएस मुंबई - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना का पोत सोमवार को श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचा। यह पोत श्रीलंकाई नौसेना के पोत के साथ पैकेज अभ्यास भी करेगा। श्रीलंकाई नौसेना ने एक विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धक पोत का शानदार स्वागत किया गया। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि आईएनएस मुंबई 163 मीटर लंबा विध्वंसक पोत है जिस पर 410 सदस्यों का दल सवार है। उन्होंने आगे बताया कि यह पोत श्रीलंका की बंदरगाह पर पहली बार आया है। बता दें कि यह इस साल भारतीय जहाजों द्वारा आठवां बंदरगाह दौरा है। 
विज्ञापन


श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि जहाज के आगमन पर इसके कमांडर कैप्टन संदीप कुमार ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल चिंताका कुमारसिंघे से मुलाकात की। जहाज के कोलंबो में ठहरने के दौरान इसके चालक दल के सदस्य देश के पर्यटक स्थलों का दौरा भी करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जहाज के परिचालन कार्यों पर एक सत्र आईएनएस मुंबई पर श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


उच्चायोग ने कहा, "आईएनएस मुंबई जो दिल्ली श्रेणी के विध्वंसकों में से तीसरा है, श्रीलंका वायुसेना (एसएलएएफ) द्वारा संचालित डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के लिए आवश्यक पुर्जे लाएगा। यह जहाज श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त गतिविधियों में हिस्सा लेगा, जिसमें खेल, योग और तटीय क्षेत्र की सफाई शामिल है।" आईएनएस मुंबई 29 अगस्त को कोलंबो तट पर श्रीलंका नौसेना के जहाज के साथ एक पैसेज अभ्यास में भी हिस्सा लेगा। बता दें कि भारत में निर्मित आईएनएस मुंबई को 22 जनवरी, 2001 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed