फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian man shot dead, other family members injured in US by Three masked men

USA: अमेरिका में तीन नकाबपोशों ने भारतीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, परिवार के अन्य सदस्य घायल

Wed, 25 Jan 2023 02:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Jan 2023 02:43 PM IST
सार

अमेरिकी पुलिस ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अमेरिका में भारतीयों के साथ इस तरह की दूसरी घटना हुई। यह घटना 20 जनवरी को जॉर्जिया के हार्टले ब्रिज रोड के पास थोरब्रेड लेन पर हुई थी।

विज्ञापन
Indian man shot dead, other family members injured in US by Three masked men
अमेरिकी पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के जॉर्जिया में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक 52 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। बिब काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि पिनाल पटेल और उनका परिवार काम के बाद घर जा रहे थे, उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिछले हफ्ते जॉर्जिया में थोरब्रेड लेन पर बंदूक से हमला कर दिया। पटेल ने तीनों का विरोध किया और ऐसा करते हुए परिवार पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अमेरिका में भारतीयों के साथ इस तरह की दूसरी घटना हुई। यह घटना 20 जनवरी को जॉर्जिया के हार्टले ब्रिज रोड के पास थोरब्रेड लेन पर हुई थी।

विज्ञापन


घर के पास मारी गोली
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब पहुंची तो देखा कि पिनाल, उनकी पत्नी रूपलबेन पटेल और बेटी भक्ति पटेल को अपने घर के ड्राइववे में गोली लगने से घायल पाया। तीनों को एट्रियम हेल्थ ले जाया गया, जहां बाद में डिप्टी कॉरोनर लुआन स्टोन ने पिनाल को मृत घोषित कर दिया। रूपलबेन और उनकी बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बयान में कहा गया है कि तीन नकाबपोश व्यक्ति सड़क पर एक काले रंग के वाहन की ओर भागे, जिसमें एक चौथा व्यक्ति बैठा था। हालांकि गोलीबारी के दौरान कोई लूटपाट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed