{"_id":"609692b58ebc3efbf12aa893","slug":"indian-man-helped-blind-man-to-cross-road-in-singapore-video-went-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: सिंगापुर में नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार करने में भारतीय ने की मदद, जमकर हो रही तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिसाल: सिंगापुर में नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार करने में भारतीय ने की मदद, जमकर हो रही तारीफ
Sat, 08 May 2021 07:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 08 May 2021 07:21 PM IST
सार
सिंगापुर में एक नेत्रहीन बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पार करने में मदद करने के लिए और फिर उन्हें एक पॉलिक्लिनिक तक ले जाने के लिए एक भारतीय नागरिक की जमकर प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
नेत्रहीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर में एक नेत्रहीन बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पार करने में मदद करने के लिए और फिर उन्हें एक पॉलिक्लिनिक तक ले जाने के लिए एक भारतीय नागरिक की जमकर प्रशंसा की जा रही है। भूमि सर्वेक्षण सहायक के तौर पर यहां काम कर रहे गुणशेखरन मणिकंदन ने देखा कि एक नेत्रहीन बुजुर्ग बहुत देर से सड़क पार करने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के रहने वाले 26 वर्षीय गुणशेखरन ने कहा, 'अंकल ने मुझे बताया कि वह डॉक्टर के पास जाना चाहते हैं तो मैं उन्हें पास के एक पॉलिक्लिनिक में ले गया।' गुणशेखरन के इस नेक कार्य का किसी ने वीडियो बना लिया और यह फेसबुक पर वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक दो लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने गुणशेखरन के हवाले से कहा, ‘मैंने भोजनावकाश के बाद अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को देखा जिसे मेरे दोस्तों ने साझा किया था।’ श्रम शक्ति मंत्रालय ने बुधवार को फेसबुक पर पोस्ट किया कि वीडियो में इस्तेमाल लोकेशन से विदेशी कामगार की पहचान कर ली गई है। उन्होंने भारतीय व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि दी है।
विज्ञापन
गुणशेखरन ने कहा, ‘मैं इस राशि को अपने दोस्तों के साथ इसे साझा करूंगा।’ उन्होंने बताया कि यह वीडियो देखने के बाद घर पर उनके माता, पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को उन पर गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं छोटा था तो मेरे माता-पिता ने मुझे दिव्यांग लोगों की मदद करना सिखाया था। मेरे परिवार में हर कोई ऐसा ही करता है।’