{"_id":"66cc2f2867b390e8d00bef5a","slug":"indian-ismr-delegation-calls-on-singapore-president-and-prime-minister-discuss-bilateral-ties-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: सिंगापुर के राष्ट्रपति-पीएम से मिले जयशंकर-गोयल समेत चार भारतीय मंत्री, द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: सिंगापुर के राष्ट्रपति-पीएम से मिले जयशंकर-गोयल समेत चार भारतीय मंत्री, द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा
Mon, 26 Aug 2024 01:01 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:01 PM IST
सार
भारत से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज (आईएसएमआर) में भाग लेने सिंगापुर गए हैं।
विज्ञापन
सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात करते भारत के केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-सिंगापुर के रिश्तों को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए सिंगापुर में भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन हुआ। इसमें भारत के चार केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले चारों केंद्रीय मंत्रियों ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
भारत से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा के लिए दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज (आईएसएमआर) में भाग लेने सिंगापुर गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि बैठक के बाद सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन एस से संयुक्त रूप से मुलाकात करके सम्मानित हूं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर उनका मार्गदर्शन चाहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग से भी मुलाकात की। एस जयशंकर ने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री वोंग की निरंतर भागीदारी की सराहना की। गोलमेज सम्मेलन में चारों नेताओं ने अपने सिंगापुर समकक्षों के साथ सितंबर 2022 में नई दिल्ली में हुए सम्मेलन की प्रगति की समीक्षा की।
भारत-सिंगापुर के रिश्ते पहले से मजबूत
भारत और सिंगापुर के रिश्ते पहले से ही काफी मजबूत हैं। दोनों देश कई वैश्विक मंचों जैसे कि ईस्ट एशिया समिट, जी-20, कॉमनवेल्थ, इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन और इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम के भी सदस्य हैं। कई अंतराष्ट्रीय विषयों पर भारत और सिंगापुर अपने विचारों की समरूपता प्रदर्शित कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों देशों के बीच, 20 से अधिक द्विपक्षीय तंत्र चलते रहते हैं। इसके अलावा, भारत-सिंगापुर के बीच सैन्य अभ्यास भी होते रहते हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात
विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के राष्ट्रपति शनमुगरत्नम से मुलाकात की और इस बारे में एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सिंगापुर के राष्ट्रपति शनमुगरत्नम से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर उन्होंने मार्गदर्शन किया।
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा, आज भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का दूसरा सत्र बहुत ही उपयोगी रहा। हमने डिजिटल, कौशल विकास, सततता, स्वास्थ्य सेवा, संपर्क और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में भारत-सिंगापुर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।