फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commissioner Pranay Verma says India wants to work together with Bangladesh interim government

Bangladesh: 'भारत बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता है', ढाका में भारतीय उच्चायुक्त वर्मा

Tue, 03 Dec 2024 11:57 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 11:57 PM IST
सार

बांग्लादेश ने अगरतला में अपने सहायक उच्चायोग की सभी गतिविधियां निलंबित कर दी थीं, जिसके बाद भारत ने अपने मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बांग्लादेश ने भारतीय मिशनों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए हैं। 

विज्ञापन
Indian High Commissioner Pranay Verma says India wants to work together with Bangladesh interim government
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा।(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ जुड़ने और काम करने की इच्छा जताई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर भारत में चिंता के बीच, भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने मंगलवार को ढाका में यह बयान दिया। 

विज्ञापन


बांग्लादेश ने अगरतला में अपने सहायक उच्चायोग की सभी गतिविधियां निलंबित कर दी थीं, जिसके बाद भारत ने अपने मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बांग्लादेश ने भारतीय मिशनों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए हैं। 
विज्ञापन


भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, 'हम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। हम शांति, सुरक्षा और विकास के लिए साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बांग्लादेश सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगरतला में वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया
इससे पहले, अगरतला में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के हमले पर बांग्लादेश ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया। बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक, प्रणय वर्मा बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश सचिव रियाज हमीदुल्ला से मिलने पहुंचे। विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने भी भारतीय उच्चायुक्त को तलब करने की बात स्वीकार की। वहीं, बांग्लादेश के अगरतला स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग में वीजा और काउंसलर सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। 

भारत-बांग्लादेश के संबंध एक मुद्दे तक सीमित नहीं: प्रणय वर्मा
बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की ओर से तलब किए जाने के बाद भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा कि भारत-बांग्लादेश के बीच बहुआयामी और व्यापक संबंध हैं, इनको एक मुद्दे या एजेंडे तक सीमित नहीं किया जा सकता। हम सकारात्मक, स्थिर, रचनात्मक संबंधों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके लिए हम बहुत सी चीजें कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करते रहेंगे कि हमारे सहयोग से हमारे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारे संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई है, चाहे वह व्यापार हो, बिजली पारेषण हो, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो, हमने काफी सकारात्मक गति बनाए रखी है। हम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं और शांति, सुरक्षा और विकास में हमारी साझा आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
बांग्लादेश उच्चायोग ने अगरतला स्थित अपने मिशन में सुरक्षा के उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराया है। राज्य सरकार ने भी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने बताया कि कथित लापरवाही के लिए तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। घटना को लेकर न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा बढ़ा दी गई तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों को तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed