फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commission condemns mindless act of vandalism statues Mahatma Gandhi Nelson Mandela in Victoria

Seychelles: सेशेल्स में गांधी और मंडेला की प्रतिमा से अभद्रता, भारतीय उच्चायोग ने की कड़ी निंदा

Sat, 07 Jan 2023 04:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 04:20 PM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को कहा कि वह विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी और नेल्शन मंडेला की प्रतिमा के साथ बर्बरतापूर्ण कृत्य की निंदा करता है। उच्चायोग ने इस मामले में कार्रवाई के लिए सेशेल्स के अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
Indian High Commission condemns mindless act of vandalism statues Mahatma Gandhi Nelson Mandela in Victoria
महात्मा गांधी की मूर्ति (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को कहा कि वह विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी और नेल्शन मंडेला की प्रतिमा के साथ बर्बरतापूर्ण कृत्य की निंदा करता है। उच्चायोग ने इस मामले में कार्रवाई के लिए सेशेल्स के अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन


विक्टोरिया में फ्रीडम स्क्वायर के सामने पीस पार्क में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण बीते वर्ष 2022 के जून माह में किया गया था। इस प्रतिमा का अनावरण सेशेल्स में  भारतीय उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग और सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन


इस मौके पर उच्चायुक्त सुहाग ने महात्मा गांधी की उपलब्धियों के बारे में बात की थी और कहा था कि वह महात्मा गांधी को सेशेल्स में घर देने के लिए वास्तव में यहां के लोगों के आभारी हैं। उन्होंने कहा था कि यह प्रतिमा एक ऐसे व्यक्ति को सार्थक श्रद्धांजलि है, जिसने अपना पूरा जीवन मानवता के लिए समर्पित किया।  उन्होंने कहा था कि दुनिया में संघर्ष, हिंसा और विनाश के इस दौर में उनके विचार और मूल्य हमेशा प्रासंगिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed