फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Finance Ministry officer also in United Nations Tax Committee

उपलब्धि: संयुक्त राष्ट्र की कर समिति में भारतीय वित्त मंत्रालय की अफसर भी

Fri, 23 Jul 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 03:14 AM IST
सार

  • दुनिया के 25 कर विशेषज्ञों के समूह में संयुक्त सचिव रश्मि दास को मिली जगह
  • समिति में नाइजीरिया, चिली, दक्षिण कोरिया, मलावी, मैक्सिको आदि देशों के भी सदस्य

विज्ञापन
Indian Finance Ministry officer also in United Nations Tax Committee
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव रश्मि रंजन दास संयुक्त राष्ट्र की कर समिति में शामिल की गई हैं। रश्मि को दुनियाभर 25 कर विशेषज्ञों के समूह में जगह मिली है। यह समिति 2021 से 2025 तक के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन


दास मंत्रालय में राजस्व विभाग में केेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में संयुक्त सचिव हैं। उनके अलावा समिति में नाइजीरिया, चिली, दक्षिण कोरिया, मलावी, मैक्सिको, आयरलैंड, इंडोनेशिया, म्यांमार, अंगोला, रूस, कनाडा, नॉर्वे, जर्मनी, इटली, स्वीडन और चीन के भी सदस्य हैं।
विज्ञापन


नए सदस्यों की पहली बैठक अक्तूबर, 2021 में होनी है। इस समिति को आम तौर पर कर मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेषज्ञों की संयुक्त राष्ट्र समिति कहा जाता है। यह वैश्विक व्यापार और निवेश की हकीकत के अनुकूल मजबूत और अधिक भविष्योन्मुखी कर नीतियों को आगे बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रों का मार्गदर्शन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डिजिटल हो रही अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के स्तर में आ रही गिरावट में तेजी को देखते हुए अहम सुझाव देती है। नई समिति के सदस्य दोहरे कराधान समझौतों, हस्तांतरण मूल्यों और कर विवादों से बचाव, डिजिटल अर्थव्यवस्था को कर दायरे में लाने का भी सुझाव देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed