फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian envoy to China meets top Chinese foreign ministry official, discuss bilateral ties

India-China: चीन में भारतीय राजदूत ने चीनी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों प

Fri, 06 Jun 2025 05:50 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के शीर्ष राजनयिकों ने पिछले वर्ष दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की है।

विज्ञापन
Indian envoy to China meets top Chinese foreign ministry official, discuss bilateral ties
चीन और भारत के झंडे - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत और चीन के शीर्ष राजनयिकों के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बैठक हुई। जिसमें दोनों देशों के नेताओं द्वारा पिछले वर्ष तय किए गए साझा सहमति बिंदुओं को लागू करने पर बातचीत की गई। यह मुलाकात भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत और चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेइडोंग के बीच बीजिंग में हुई। इस बैठक को ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और चीन के बीच पहली औपचारिक कूटनीतिक बातचीत मानी जा रही है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने नेतृत्व स्तर पर हुई सहमति को गंभीरता से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को बढ़ावा देने, मतभेदों का उचित प्रबंधन करने और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


चीन की ओर से सुन वेइडोंग(पहले भारत में चीन के राजदूत रह चुके हैं और वर्तमान में दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी हैं) ने बैठक में भारत के साथ संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश कैलाश मानसरोवर यात्रा को पुनः शुरू करने की तैयारियों में लगे हैं। यह यात्रा 2020 में पहले कोविड-19 महामारी और फिर लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण स्थगित कर दी गई थी।

 विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 26 अप्रैल को घोषणा की थी कि यात्रा जून से अगस्त के बीच दो मार्गों  उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथू ला मार्ग से आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि लद्दाख में पूर्वी सीमा पर करीब चार वर्षों तक चले सैन्य तनाव के बाद अक्तूबर 2024 में डेमचोक और डेपसांग से सैनिकों के पूर्ण विसंगति के बाद भारत-चीन संबंधों को सामान्य करने के लिए प्रयास तेज किए गए। पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस के कज़ान में हुई मुलाकात में कई द्विपक्षीय संवादों को पुनः शुरू करने पर सहमति बनी थी।


इस बैठक के महत्त्व को ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में भी देखा जा रहा है, जिसे भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed