{"_id":"6603c08010ec173fea005483","slug":"indian-embassy-in-us-condoles-at-baltimore-bridge-biden-takes-note-of-prompt-action-by-ship-s-crew-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय दूतावास ने बाल्टीमोर हादसे पर जताया दुख, हेल्पलाइन जारी; बाइडन ने चालक दल की सक्रियता को सराहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारतीय दूतावास ने बाल्टीमोर हादसे पर जताया दुख, हेल्पलाइन जारी; बाइडन ने चालक दल की सक्रियता को सराहा
Wed, 27 Mar 2024 12:16 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:16 PM IST
सार
सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज डाली श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। तभी बाल्टीमोर के 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया। कुछ ही सेकंड में लगभग पूरा पुल ढह गया।
विज्ञापन
फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराया जहाज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर शहर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। बता दें, एक कंटेनर शिप (मालवाहक जहाज) के टकराने से तीन किलोमीटर लंबा 'फ्रांसिस स्कॉट की' ब्रिज ढह गया। जहाज में चालक दल के सभी 22 मेंबर भारतीय थे। ये सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज डाली श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। तभी बाल्टीमोर के 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया। कुछ ही सेकंड में लगभग पूरा पुल ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि पुल ढहकर करीब 50 फीट (15 मीटर) नीचे ठंडे पानी में गिर गया है। हादसा मंगलवार सुबह हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यह भी बताया कि जहाज को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा था। वहीं, चालक दल ने सक्रियता दिखाते हुए अलर्ट कॉल दिया था, जिससे पुल की ओर बढ़ते लोगों को रोक लिया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने चालक दल की सतर्कता की तारीफ की
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात की पुष्टि की है कि टक्कर से पहले जहाज के चालक दल ने चेतावनी जारी कर दी थी, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा, 'जहाज पर मौजूद कर्मचारियों को जैसे ही महसूस हुआ कि उन्होंने जहाज पर नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने तुरंत मैरीलैंड परिवहन विभाग को सतर्क कर दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने पुल पर यातायात बंद कर दिया, जिससे निसंदेह लोगों की जान बच गई।'
दूतावास ने जताया शोक
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।'
हेल्पलाइन की जारी
दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन जारी की है। उसका कहना है कि यह हेल्पलाइन उन लोगों के लिए हैं, जो इस हादसे से प्रभावित हो सकते हैं या सहायता की आवश्यकता हो सकती है। वहीं, दूतावास पोत के चालक दल के संबंध में ब्यौरे का भी पता लगा रहा है।
लापता लोगों में मैक्सिकन भी शामिल
वाशिंगटन में मेक्सिको दूतावास के वाणिज्य दूत के प्रमुख राफेल लावेगा के हवाले से बताया गया है कि पुल के ढहने के बाद लापता होने वालों में मैक्सिको के नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि कितने नागरिक लापता हैं।
बाल्टीमोर हादसे में एक भारतीय दल को मामूली चोट लगी
बाल्टीमोर में एक पुल से टकराए मालवाहक जहाज 'डाली' के चालक दल के 22 भारतीयों सदस्यों में से एक को मामूली चोट आई है, जबकि जहाज पर सवार बाकी सभी सुरक्षित है। गौरतलब है कि बाल्टीमोर में पटाप्सको नदी पर बना 2.6 किमी लंबा, चार लेन वाला फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज मंगलवार तड़के 984 फुट लंबे मालवाहक जहाज डाली के टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप का बयान
श्रीलंका जा रहे इस जहाज का संचालन करने वाली कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने जानकारी दी है कि जहाज का चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है। इस जहाज के चालक दल में 22 लोग शामिल हैं जो कि भारतीय हैं। कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, जहाज से किसी तरह का प्रदूषित पदार्थ नहीं निकल रहा है। इस घटना की जांच के लिए क्वालिफाइड इंडिविज़ुअल इंसीडेंट रिस्पॉन्स सर्विस को शुरू कर दिया है।