फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian doctors in UK pen open letter to demand justice in Kolkata rape case

Kolkata Doctor Case: कोलकाता मामले में ब्रिटिश डॉक्टरों ने जारी किया पत्र, बोले- जूनियर डॉक्टर को मिले न्याय

Sat, 17 Aug 2024 03:59 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Sat, 17 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

डॉक्टरों ने पत्र में लिखा कि जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और लोगों के प्रति राज्य की लापरवाही को दर्शाती है।  

विज्ञापन
Indian doctors in UK pen open letter to demand justice in Kolkata rape case
डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में देश में चल रही हड़ताल का यूके के डॉक्टर और मेडिकल छात्रों ने भी समर्थन किया। डॉक्टर और मेडिकल छात्रों ने एक पत्र जारी करके जूनियर डॉक्टर को न्याय दिलाने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पहल करने की मांग की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा पत्र में घटना को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की निष्क्रियता और ढुलमुल रवैये की निंदा की गई है। लंदन में इंडिया हाउस के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ब्रिटेन के एडिनबर्ग और लीड्स में भी डॉक्टरों ने सभा कर घटना का विरोध किया। डॉक्टरों ने पत्र में लिखा कि जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और लोगों के प्रति राज्य की लापरवाही को दर्शाती है।  
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि सार्वजनिक तौर पर सुरक्षा उपाय न होने का महिलाओं पर असंगत प्रभाव पड़ता है। महिलाएं पहले से ही पितृ सत्तात्मक सामाजिक परिस्थितियों के चलते हाशिये पर हैं। ममता बनर्जी समेत सरकारी नेता सुरक्षित कार्यस्थल मुहैया कराने, न्याय दिलाने और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की बजाय पीड़ित को दोषी बनाकर स्त्री द्वेष जैसी प्रतिक्रियाएं करते रहे। इस घटना से साफ है कि सभी कार्यस्थलों पर सार्वजनिक सुरक्षा उपाय और आतंरिक शिकायत तंत्र को तत्काल लागू करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राइटन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी चिकित्सक डॉ. दीप्ति जैन ने कहा कि हम चिकित्सकों के साथ खड़े हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूएई में डॉक्टर सामूहिक तौर पर घटना विरोध कर रहे हैं। लंदन में 22 अगस्त को पार्लियामेंट स्कवायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास ब्रिटिश भारतीय महिला डॉक्टर घटना को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। 


ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या की घटना के विरोध में डॉक्टरों का आंदोलन
जानकारी के अनुसार, कोलकाता के लालबाजार स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की दरमियानी रात दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को 24 घंटे के लिए सेवाएं वापस लेने की घोषणा की। वहीं महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed