{"_id":"5caab9b4bdec22143c036132","slug":"indian-doctor-is-missing-in-uk-police-could-not-find-any-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर लापता, पुलिस को नहीं मिल रहा कोई सुराग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर लापता, पुलिस को नहीं मिल रहा कोई सुराग
Mon, 08 Apr 2019 09:39 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
उमा कुलकर्णी
- फोटो : social media
पश्चिमी इंग्लैंड में रहने वाली एक भारतीय डॉक्टर 3 अप्रैल से लापता है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर उमा कुलकर्णी अपने घर से लापता हुई थीं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की अपील जारी की है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय कुलकर्णी ने साल 1999 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। 2015 से वह ब्रिटेन में काम कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि कुलकर्णी अपने घर से ब्रिस्टल इलाके के लिए निकली हों।
पुलिस का कहना है, "ऐसा माना जा सकता है कि वह अपनी गाड़ी से एवन और समरसेट इलाके के लिए गई हों। उनकी टोयोटा गाड़ी ब्रिज क्रॉसिंग के पास मिली थी।"
पुलिस के मुताबिक इंग्लैंड को वेल्स से जुड़ने वाले पुल के आसपास के इलाके की जांच की जा रही है। काफी कोशिश के बाद भी कुलकर्णी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, ऐसे में पुलिस का कहना है कि उनकी जान को खतरा बढ़ता जा रहा है।
पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरुक रहने को कहा है।