फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Diaspora in Dubai gave grand welcome to PM Modi COP28 Summit

UAE: दुबई में प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, लोगों से हाथ मिलाकर किया अभिवादन

Fri, 01 Dec 2023 03:49 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दुबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 03:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब होटल पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोग वहां पहले से मौजूद थे। होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने सांस्कृतिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। भारतीय लोगों ने मोदी-मोदी, अबकी बार मोदी सरकार और वंदे मातरम के नारे लगाए।

विज्ञापन
Indian Diaspora in Dubai gave grand welcome to PM Modi COP28 Summit
भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं। गुरुवार देर रात पीएम दुबई के हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां यूएई के उप-प्रधानमंत्री शेख सैफ शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने गले लगकर उनका स्वागत किया। बता दें, प्रधानमंत्री एक दिसंबर को कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

नारों से गूंजा इलाका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब होटल पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोग वहां पहले से मौजूद थे। होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने सांस्कृतिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। भारतीय लोगों ने मोदी-मोदी, अबकी बार मोदी सरकार और वंदे मातरम के नारे लगाए। पीएम ने भी लोगों के उत्साह का अभिवादन किया। उन्होंने लोगों से हाथ मिलाया। लोगों से बात भी की। पूरा इलाका मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी देश के हीरे हैं
भारतीय प्रवासियों के एक सदस्य ने खुशी जताते हुए कहा कि मैं 20 वर्षों से यूएई में रह रहा हूं। आजतक कभी इतनी खुशी नहीं हुई, जितनी आज हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसा मेरा कोई अपना यहां हो। मैं जितनी प्रसन्नता जाहिर करूं उतना कम है। प्रधानमंत्री पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। पीएम भारत के हीरे हैं। वहीं, दूसरे प्रवासी ने कहा कि पीएम मोदी को देखकर बहुत खुश हैं। हम यह दिन कभी नहीं भूलेंगे। आज हमें अपनापन महसूस हो रहा है। दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की आवश्यकता है। वहीं एक और सदस्य ने कहा कि हमारे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं है। हम बहुत खुश हैं। पीएम मोदी ने मुझसे हाथ मिलाया। मेरे साथ-साथ उन्होंने बाकी लोगों से भी हाथ मिलाया। मैं बहुत खुश हूं। इसके अलावा, पीएम मोदी के स्वागत में एक व्यक्ति पगड़ी पहने हुए था, जिससे पीएम मोदी ने पूछा कि क्या आप पुणे से हैं। उसी व्यक्ति का कहना है कि उन्होंने हमारी पगड़ी को पहचान लिया, यह गर्व की बात है। 

पीएम मोदी ने जताई खुशी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने लोगों के उत्साह और प्रेम पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है। दुबई में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed