{"_id":"6634b2a5708a1ae2bb05643e","slug":"indian-couple-3-month-old-grandchild-among-four-killed-in-accident-during-police-chase-in-canada-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: पुलिस संदिग्ध का कर रही थी पीछा, तेज गति होने के कारण भिड़े कई वाहन; भारत के एक दंपती समेत चार की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: पुलिस संदिग्ध का कर रही थी पीछा, तेज गति होने के कारण भिड़े कई वाहन; भारत के एक दंपती समेत चार की मौत
Fri, 03 May 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2024 03:17 PM IST
सार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि टोरंटो से करीब 50 किलोमीटर पूर्व में व्हिटबी में राजमार्ग 401 पर हुए हादसे में एक भारतीय दंपती और उनके तीन माह के पोते की मौत हो गई।
विज्ञापन
भारत के एक दंपती समेत चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के एक दंपती को कनाडा आना भारी पड़ गया। कई वाहनों के भिड़ने से दंपती और उनके तीन महीने के पोते सहित चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ओंटारियो पुलिस गलत दिशा में गाड़ी चला रहे एक शराब की दुकान में लूटपाट के संदिग्ध का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
कई घंटों तक बंद रहा राजमार्ग 401
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि टोरंटो से करीब 50 किलोमीटर पूर्व में व्हिटबी में राजमार्ग 401 पर हुए हादसे में सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ओंटारियो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने बताया कि 60 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय एक महिला भारत से कनाडा आए थे। कई वाहनों की टक्कर में दंपती के तीन माह के पोते की भी मौत हो गई। सोमवार को हुई घटना के बाद राजमार्ग 401 को कई घंटों के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, एसआईयू ने पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए।
विज्ञापन
संदिग्ध भी मारा गया
एसआईयू ने बताया कि बच्चे के माता-पिता भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मां की हालत ज्यादा गंभीर है।एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो कम से कम छह वाहनों की आपस में टक्कर हुई थी, जिसमें 21 साल का संदिग्ध भी मारा गया।
विज्ञापन
20 मिनट किया पीछा
पुलिस ने बताया कि बोमनविले में एक शराब की दुकान पर लूटपाट की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया। एक कार्गो वैन में सवार संदिग्ध ने गलत दिशा में तेज गति से गाड़ी चला शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट बाद कुछ वाहन आपस में टकरा गए। मालवाहक वैन में सवार एक 38 साल के शख्स को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों का पोस्टमार्टम बुधवार को टोरंटो में किया गया।
बयान में कहा गया है कि सात जांचकर्ता, एक फोरेंसिक जांचकर्ता और एक टक्कर पुनर्निर्माणवादी इस मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें, एसआईयू एक एजेंसी है जिसे जांच के लिए बुलाया जाता है जब भी पुलिस किसी मौत, गंभीर चोट या यौन उत्पीड़न के आरोपों में शामिल होती है।
हादसे में बची महिला ने बताई घटना
पुलिस का संदिग्ध पीछा करने की गवाह और हादसे में बची महिला मिलिका माल्जकोविक बिर्केट ने बताया कि जिस समय सामने से एक संदिग्ध वैन उनकी कार की ओर आती दिखाई दी तो वह घबरा गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय कुछ समझ नहीं आया। बिर्केट ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आया। मैं ऐसी थी, हे भगवान अभी क्या हुआ? क्या चल रहा है? हालत को समझने में कुछ समय लगा।'
उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावना था। किसी तरह मेरी जान बच गई। लेकिन चार लोगों की मौत हो गई।
भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जताई संवेदना
टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, राजमार्ग 401 पर हादसे में भारतीय नागरिकों मणिवन्नन, महालक्ष्मी और उनके पोते के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना। महावाणिज्य दूत ने अस्पताल में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। महावाणिज्य दूतावास ने कहा, हम कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं।