फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Captain and 4 crew members released who were arrested from an Iran Oil tanker

42 दिन पहले ईरानी तेल टैंकर से गिरफ्तार हुए भारतीय कैप्टन समेत चार क्रू मेंबर हुए रिहा

Thu, 15 Aug 2019 09:00 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 15 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Indian Captain and 4 crew members released who were arrested from an Iran Oil tanker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जिब्राल्टर के तट से जब्त किए गए एक तेल टैंकर पर सवार एक भारतीय कैप्टन समेत चार क्रू मेंबरों को गुरुवार को रिहा कर दिया गया। इन्हें 42 दिन पहले हिरासत में लिया गया था। बता दें कि ईरान के ग्रेस-1 सुपर टैंकर को चार जुलाई को सीरिया में तेल सप्लाई करने के आरोप में जब्त कर लिया था। जिब्राल्टर का आरोप है कि ईरानी टैंकर ने यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंधों को तोड़ा है।

विज्ञापन


भारतीय क्रू को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब ईरानी टैंकर जिब्राल्टर के यूरोपा पॉइंट से गुजर रहा था। यह इलाका ब्रिटेन के अधिकार क्षेत्र में आता है। रिहाई के साथ जिब्राल्टर सरकार के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारों क्रू मेंबर के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


रिहाई के बाद भारतीय कैप्टन ने एक बयान में कहा कि रिहा होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं। कैप्टन ने लीगल टीम के साथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी रिहाई में भूमिका निभाई थी। इस बीच ईरान भी अपने जहाज को मुक्त कराने के लिए ब्रिटेन में अधिकारियों के संपर्क में है। ईरान सरकार ने इस बारे में कहा कि जल्द ही यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed