फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian boy honoured by Dubai police for returning tourist’s lost watch

UAE: पर्यटक की घड़ी खोई तो भारतीय लड़के ने लौटाई, पुलिस ने ईमानदारी के लिए प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Thu, 16 May 2024 12:13 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 May 2024 12:13 AM IST
सार

UAE: पर्यटक दुबई आया था। उसने अपनी घड़ी खो दी थी। घड़ी खोने के बाद पर्यटक अपने देश के लिए रवाना हो चुका था। हालांकि, दुबई पुलिस ने पर्यटक से संपर्क किया और उसे अपनी घड़ी लौटाई।

विज्ञापन
Indian boy honoured by Dubai police for returning tourist’s lost watch
मुहम्मद अयान यूनिस को प्रमाण पत्र देते दुबई पुलिस के अधिकारी - फोटो : एक्स/दुबई पुलिस

विस्तार

दुबई की पर्यटक पुलिस ने एक भारतीय लड़के को सम्मानित किया। उसने एक घड़ी लौटाई जो उसे अपने पिता के साथ टहलते समय मिली थी। पुलिस ने लड़के को उसकी ईमानदारी और अच्छे फैसले के लिए सम्मानित किया। 

विज्ञापन

 
पुलिस विभाग ने इस जानकारी को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया है। लड़के का नाम मुहम्मद अयान यूनिस है। पुलिस ने एक्स पर लिखा, दुबई पुलिस ने पर्यटक की खोई हुई घड़ी लौटाने के बाद ईमानदारी के लिए बच्चे को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटक पुलिस विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर खलफान ओबेद अल जल्लाफ, लेफ्टिनेंट कर्नल मुहम्मद अब्दुल रहमान और कैप्टन शहाब अल सादी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लड़के को एक प्रमाण पत्र देते हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक दुबई आया था। उसने अपनी घड़ी खो दी थी। घड़ी खोने के बाद पर्यटक अपने देश के लिए रवाना हो चुका था। हालांकि, दुबई पुलिस ने पर्यटक से संपर्क किया और उसे अपनी घड़ी लौटाई। अपनी घड़ी पाने के बाद पर्यटक ने दुबई पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया। 


ब्रिगेडियर जल्लाफ ने कहा कि लड़के के व्यवहार यूएई के उच्च नैतिक मानकों को दिखाता है। उन्होंने आगे दूसरों को मोहम्मद अयान यूनिस से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। लड़के ने पुलिस को घड़ी लौटाने के लिए स्मार्ट पुलिस स्टेशन में उपलब्ध खोया-पाया सेवाओं का इस्तेमाल किया। यह एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए मालिक अपनी खोई हुई संपत्तियों को फिर से पा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed